फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: कानपुर की सीमा से रोज गुजर रहे 20 हजार लोग, नहीं हो पा रही थर्मल स्क्रीनिंग, देखें तस्वीरें

Mon, 30 Mar 2020 09:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर की सीमा से रोज गुजर रहे 20 हजार लोग - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के दौरान कानपुर की सीमा से होकर रोजाना 15 से 20 हजार लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। ये सभी हाईवे और शहर की सीमा के अंदर से होते हुए जा रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए बस अड्डे तथा शहर में आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
ट्रकों में भर कर जा रहे लोग - फोटो : amar ujala
लेकिन जो लोग हाईवे से गुजर रहे हैं उनकी जांच की कोई खास व्यवस्था नहीं है। जिला प्रशासन का कहना है कि थर्मल स्क्रीनिंग किट बाहर से आ रहे लोगों की संख्या के हिसाब से काफी कम है। इसलिए बस अड्डों व शहर के मुख्य हिस्सों में स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
हजारों की संख्या में कानपुर आ रहे हैं लोग - फोटो : amar ujala
बस अड्डे पहुंचने वालों को जांच के बाद ही आगे रवाना किया जा रहा है। रामादेवी क्षेत्र में दूसरे राज्यों और जनपदों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इन्हें बसों से इनके गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है। लेकिन भीड़ अधिक होने से सभी की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हो पा रही है।

 

4 of 5
नहीं हो पा रही है थर्मल स्क्रीनिंग - फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग में जिन लोगों पर किसी भी तरह का शक है या किसी को बुखार है तो उनके लिए शहर के शेल्टर होम, धर्मशाला में रुकने की व्यवस्था की गई है। ऐसे लोगों को चिकित्सकों का दल पहुंचकर क्वारंटीन कराता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बस की छतों पर भी बैठ कर जा रहे है लोग - फोटो : amar ujala
एक-दो दिन की मॉनटरिंग में जब इनमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं मिलता है तभी बसों से घर भेजा जा रहा है। सोमवार को भी एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें मुंबई से बस्ती जाने के लिए 40 लोग टाटा 407 ट्रक से कानपुर की सीमा से रवाना हो रहे थे। पुलिस ने थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही इन लोगों को आगे बढ़ने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें