ग्रीन कानपुर के लिए सबसे अच्छा संदेश जेसीआई इंडस्ट्रियल ने दिया है। गंगा बैराज पर क्लब की ओर से 150 फीट लंबी ग्रीन बेल्ट बनाई गई है। इस पर आई लव कानपुर लिखा गया है।
विज्ञापन
2 of 5
ग्रीन कानपुर के लिए जेसीआई इंडस्ट्रियल ने दिया संदेश
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को यहां अनावरण करने पहुंचे एडीजी प्रेम प्रकाश ने संस्था के इस प्रयास की खूब सराहना की। कहा कि इससे शहर को लेकर लोगों की सोच बदलेगी। उन्होंने कहा कि सभी चाहते हैं शहर अच्छा हो। इसके लिए सभी को सोचना होगा।
विज्ञापन
3 of 5
ग्रीन कानपुर के लिए जेसीआई इंडस्ट्रियल ने दिया संदेश
- फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि जेसीआई इंडस्ट्रियल का प्रयास सराहनीय है। वर्तमान में बड़ी संख्या में लोग सरैया क्रासिंग के रास्ते गंगा बैराज होते हुए शहर में प्रवेश करते हैं।
4 of 5
ग्रीन कानपुर के लिए जेसीआई इंडस्ट्रियल ने दिया संदेश
- फोटो : अमर उजाला
अन्य संस्थाओं और क्लबों को भी आगे आकर ऐसे सराहनीय कार्य करने चाहिए। इस मौके पर निशक्त बच्चों ने नुक्कड़ नाटक पेश किया।
ग्रीन कानपुर के लिए जेसीआई इंडस्ट्रियल ने दिया संदेश
- फोटो : अमर उजाला
यहां पर जेसीआई इंडस्ट्रियल के विकास जायसवाल, आकाश गोयनका, तरुण भारती, प्रनीत अग्रवाल, मयंक गर्ग, प्रज्ञा अग्रवाल, सुरभि दीक्षित आदि मौजूद थीं। अंत में मैगी प्वाइंट संचालकों को 100 डस्टबिन और पुलिस कर्मियों को 50 मास्क क्लब की ओर से दिए गए।