लॉकडाउन के 14वें दिन कानपुर सहित आसपास के जिलों उन्नाव, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, महोबा, बांदा, हमीरपुर, उरई में सुबह से दुकानों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में ही कैद रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
2 of 9
पूर्ण लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कालपी रोड पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। यहां मंदिर के बाहर फूल और प्रसाद की दुकान भी नहीं लगी। गुरुदेव चौराहे पर भी सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
3 of 9
पूर्ण लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर सब्जी मंडी में प्रतिदिन 25 से 30 सब्जी के ठेले लगते थे लेकिन आज एक भी नहीं दिखा। वहीं कल्याणपुर क्रॉसिंग पर आने-जाने वलों से पुलिस पूछताछ करती दिखी।
4 of 9
पूर्ण लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
नौबस्ता क्षेत्र में गली-गली घूमकर पुलिस ने सुबह से ही दुकानें बंद कराई और राहगीरों को सड़क पर निकलने से रोका। गोविंद नगर में जनरल मर्चेंट की दुकानें बंद रहीं। वहीं गुमटी स्थित बंबा रोड सब्जी मंडी में कोई दुकान नहीं खुली।
विज्ञापन
5 of 9
पूर्ण लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पुलिस ने गली-गली घूमकर मेडिकल स्टोर और दूध की दुकानों को भी बंद कराया। घाटमपुर में आज साप्ताहिक बाजार का दिन है, लेकिन पूर्ण लॉकडाउन की वजह और प्रशासन की सख्ती के बाद सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। घाटमपुर को रेड जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
6 of 9
पूर्ण लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में लॉकडाउन के दौरान पुलिस लोगों को जागरूक करने में जुटी है, वहीं लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सख्ती भी बरती जा रही है। राठ कस्बे में एसआई गौरव चौबे बस्ती के अंदर बच्चों को हाथ साफ रखने व सैनिटाइजर के प्रयोग की जानकारी देते दिखाई दिए।
विज्ञापन
7 of 9
पूर्ण लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में लॉकडाउन को लेकर शहर की सब्जी मंडी में भीड़ अभी भी कम नहीं हो रही है और न ही यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर की कार्यशैली से नाराज शहर के आधे से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद हैं। जिससे लोगों को दवा ढूढ़ने में परेशानी हो रही है। अस्थाई होम क्वारंटीन में ठहराए गए लोगों का हालचाल जानने के लिए सुबह से नोडल अधिकारियों की टीम पहुंची।
8 of 9
पूर्ण लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में बाकरगंज चौराहे पर पुलिसकर्मी गाड़ियों की चेकिंग करते दिखाई दिए।