कुमाऊं में बारिश से परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि एक जून को केरल में आने वाला मानसून एक सप्ताह देरी से आया। बुंदेलखंड एवं सेंट्रल यूपी में 15 जून के बजाय मानसून 24 को आया। बारिश के दौरान बिजली गिरने से हरदोई में चार की मौत हो गई और 11 झुलस गए। जालौन में दो, फर्रुखाबाद में दो, महोबा, इटावा में एक-एक औरैया में दो की मौत हो गई।