फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कई शहरों में झमाझम बारिश के आसार, इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने किया पूजन

Mon, 24 Jun 2019 06:24 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने पूरी की हल पूजन व जुताई की परंपरा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में 24 और 25 को होने वाली बारिश मानसून के आने की आहट लेकर आएगी। कानपुर के उत्तरी क्षेत्र के कुछ जिलों में मानसूनी बारिश की आहट हो गई। मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर से लेकर सुल्तानपुर के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर पिछले दो दिनों से बना हुआ है। यही वजह है कि इन क्षेत्रों में बारिश हो रही है।

काले बदरा पानी दे...
प्राचीन काल से भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए हल पूजन व जुताई की परंपरा चली आ रही है। मर्दनपुर के गोपाल पुर गांव में सरला देवी, मिथलेश पाल, ननकी देवी, बिट्टन ने परंपरा के अनुसार काले बदरा पानी दे. गुरधानी दे... गगरी है छूछी बैल है प्यासे गीत गाए और हल भी चलाया। मान्यता है कि ऐसा करने से इंद्र देव प्रसन्न होते हैं और बारिश होती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने पूरी की हल पूजन व जुताई की परंपरा - फोटो : अमर उजाला
अगले दो दिनों में इसके जम्मू कश्मीर की ओर से जाने की संभावना है। इसका असर कानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। पारा 36 की जगह 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी आई है। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन

3 of 5
भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने पूरी की हल पूजन व जुताई की परंपरा - फोटो : अमर उजाला
देर शाम दक्षिण पूर्वी हवाएं चलने से मौसम में हल्की तब्दीली भी दिखने लगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में कानपुर समेत आसपास के कई शहरों बांदा, कन्नौज, इटावा, औरैया, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई आदि जगहों पर सामान्य बारिश की संभावना है।

4 of 5
भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने पूरी की हल पूजन व जुताई की परंपरा - फोटो : अमर उजाला
इससे तापमान में गिरावट संभव है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून, दक्षिणी गुजरात और पूर्वी तथा दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के भागों तक 25 जून को पहुंच सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने पूरी की हल पूजन व जुताई की परंपरा - फोटो : अमर उजाला
इन क्षेत्रों में सक्रिय है मानसून
मानसून की उत्तरी सीमा इस समय रत्नागिरी, अहमदनगर, औरंगाबाद, नागपुर, पेंड्रा, वाराणसी और बहराइच से होते हुए गुजर रही है। इससे उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों और छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश देखने को मिली है। वहीं केरल, तटीय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई है। शनिवार को गाजीपुर में 89 मिलीमीटर, अंबिकापुर में 85 मिमी, बहराइच में 59 मिमी, गया में 30 मिमी, जगदलपुर में 32 मिमी, पटना में 31 मिमी बारिश दर्ज की गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें