फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन बच्चों की मां को फेसबुक पर प्यार, पत्नी ने प्रेमी संग मिल कराया पति का कत्ल; जगभान हत्याकांड की कहानी

Wed, 11 Feb 2026 11:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में रेलवे में वेंडर रहे जगभान कुशवाहा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंध के आड़े आने पर जगभान की हत्या की गई थी। झांसी रेलवे स्टेशन के बाहर जगभान की लाश मिली थी।
विज्ञापन
1 of 8
jhansi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
झांसी में रेलवे में वेंडर रहे जगभान कुशवाहा की हत्या उसकी पत्नी किरण कुशवाहा ने अपने प्रेमी शिव कुमार लोधी के साथ मिलकर कराई थी। हत्या के 10 दिन बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी किरण, प्रेमी शिव कुमार लोधी एवं उसके दोस्त धर्मेंद्र लोधी को गिरफ्तार कर लिया। शिव कुमार की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा समेत कारतूस बरामद कर लिया गया है।

एक फरवरी को झांसी रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित हनुमान मंदिर के पास झाड़ियों से ललितपुर के थाना तालबेहट के तेरई फाटक निवासी जगभान कुशवाहा (40) की खून से सनी लाश बरामद हुई थी। जगभान रेलवे में वेंडर था। वह चेन्नई जाने के लिए 31 जनवरी की रात घर से निकला था। 
विज्ञापन

2 of 8
जगभान कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बार-बार बयान बदल रही थी पत्नी
एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सबसे पहले जगभान की पत्नी किरण पर ही शक हुआ। वह बार-बार बयान बदल रही थी। हत्या के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने को भी राजी नहीं थी। जो चीज बताती थी, क्रॉस चेक कराने में वह बात झूठी निकलती थी। 
विज्ञापन

3 of 8
जगभान कुशवाहा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीडीआर निकालने पर शिव कुमार का पता चला
उसके मोबाइल का सीडीआर निकालने पर एक नंबर का पता लगा। वह नंबर शिव कुमार का था। शिव कुमार तलाशने पर नहीं मिला। उसकी लोकेशन मध्य प्रदेश में मिल रही थी। कई दिनों तक पुलिस को वह चकमा देता रहा। 

 

4 of 8
जगभान कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार दोपहर में नवाबाद एवं स्वॉट टीम ने उसे रक्सा बाइपास तिराहे पर महादेव कांप्लेक्स के पास से घेरकर गिरफ्तार कर लिया। उसने हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली।

 
विज्ञापन

5 of 8
जगभान कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किरण और शिव कुमार का अफेयर
पुलिस ने किरण समेत धर्मेंद्र निवासी उमरी कला (शिवपुरी) को भी पकड़ लिया। किरण ने बताया कि शिवपुरी के भौती थाना के उमरी कला निवासी शिव कुमार लोधी से छह महीने पहले ही फेसबुक पर दोस्ती हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पति की गैर मौजूदगी में वह उससे मिलने जाती थी।
 
विज्ञापन

6 of 8
जगभान कुशवाहा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छुट्टी में आने पर जगभान शराब पीकर उसे पीटता था। जगभान को उनके संबंध का भी पता चल गया था। उनके बीच वह रोड़ा बनने लगा था। दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। गिरफ्तारी टीम में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव एवं स्वॉट टीम प्रभारी जितेंद्र तक्खर आदि शामिल रहे।

 
विज्ञापन

7 of 8
पुलिस द्वारा बरामद हथियार और मोबाइल फोन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शरीर में गुदवा लिया था किरण का नाम
महज छह महीने पुराने प्यार में ही शिव कुमार अंधा हो गया था। शिव कुमार ने शादी नहीं की थी। परिवार से दूर रहकर प्राइवेट काम करता था। संक्रांति मेले में किरण के साथ घूमने के दौरान उसने शरीर में किरण का नाम भी गुदवा लिया था। 

 
विज्ञापन

8 of 8
आरोपी पत्नी और जगभान कुशवाहा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का छानबीन में मालूम चला कि शिव कुमार इसके पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका। एक साल पहले अपनी पहली प्रेमिका की शिव कुमार हत्या कर चुका हालांकि यह बात उसने किरण को नहीं बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें