झांसी के सीपरी बाजार इलाके से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सीपरी बाजार इलाके की केके पुरी कॉलोनी निवासी युवक ने झाड़-फूंक के बहाने विवाहिता संग दुष्कर्म कर डाला। करीब सवा साल बाद विवाहिता ने हिम्मत जुटाकर पति को यह बात बताई तब जाकर मामला खुला। सच्चाई सुनकर पति के होश उड़ गए और वह पत्नी को लेकर थाना पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 4
थाना सीपरी बाजार
- फोटो : ANI
सीपरी बाजार निवासी विवाहिता (28) ने पुलिस को बताया उसका विवाह करीब तीन साल पहले हुआ था। पति एक टेलिकॉम कंपनी में काम करते हैं। विवाह के तीन साल बाद भी उनको कोई संतान नहीं हुई। रिश्तेदारों ने ऊपरी फेर बताते हुए उपचार के लिए केके पुरी निवासी तांत्रिक तेज सिंह कुशवाहा (43) के पास जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
3 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
तेज सिंह अपने घर पर ही दरबार लगाता है। विवाहिता के मुताबिक, पिछले साल जुलाई महीने में तेज सिंह ने पूजन के बहाने उसे अकेले बुलाया। अकेले कमरे में ले जाकर तेज ने उसे धोखे से नशीला पेय पिला कर उससे दुष्कर्म किया।
पिछले एक साल से तेज सिंह उसे धमकाता रहा। आखिरकार पिछले दिनों उसने अपने पति को यह बात बता दी। पति विवाहिता को लेकर सीपरी बाजार थाने पहुंच गया। इंस्पेक्टर जेपी पाल के मुताबिक विवाहिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।