फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: केवल दुष्कर्म ही नहीं, उससे भी खतरनाक थे आरोपियों के मंसूबे, कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस के भी उड़े होश

Tue, 13 Oct 2020 12:17 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
1 of 5
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
झांसी में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पॉलीटेक्निक छात्रों के मंसूबे इतने खतरनाक थे कि उनके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। वे छात्रा को ब्लैकमेल कर आगे भी उसके शोषण की प्लानिंग कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने छात्रों के कमरों की तलाशी ली तो खुद पुलिस वाले हैरान रह गए। 

 
विज्ञापन

2 of 5
आरोपियों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
छात्रों के कमरे में तमाम हॉकी स्टिक थीं। इसके साथ ही कमरे में लोहे की रॉड और चाकू जैसे खतरनाक हथियार तक मिले हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से जब पूछताछ की तो इनका कहना था कि शाम ढले ही यहां बाहरी लोगों का आना जाना शुरू हो जाता है। हॉस्टल की छत पर कुछ छात्र खड़े हो जाते हैं और आने जाने वाली महिलाओं पर कमेंट करते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जांच करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से शिकायत भी की जाए तो सिपाही आते हैं और बाहर से छात्रों को टोककर चले जाते हैं। कार्रवाई न होने से इनके मंसूबे बढ़ते चले गए। हॉस्टल में रहने वाले जो छात्र अपने घर जाते थे और वहां से वापस आते थे तो दबंग छात्र इन लोगों से वसूली करते थे। घर जाने वालों से कहा जाता था कि वह घर से पैसे लेकर आएं। 

 

4 of 5
झांसी पॉलीटेक्निक कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
दावत के लिए भी प्रेशर डाला जाता था। नाम न छापने की शर्त पर कुछ छात्रों ने बताया कि कॉलेज प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी कुछ नहीं होता था। लिहाजा बाद में तो उन लोगों ने कालेज प्रशासन से कहना ही बंद कर दिया था। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी का कहना है कि छात्रों के पास से 7 मोबाइल मिले हैं। इन मोबाइल में अश्लील क्लीपिंग भी हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मामले की जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
कुछ लड़कियों के नंबर हैं। कुछ मैसेज भी ऐसे मिले हैं जिन्हें जांच के दायरे में लिया जा रहा है। फोरेंसिक जांच के लिए सभी को भेजा रहा है। कुछ ऐसे नंबर भी मिले हैं जिन्हें एक दिन में 10 से 20 बार डॉयल किया गया है। इन सभी की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि ब्लैकमेलिंग का बड़ा रैकेट सामने आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें