फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'प्रीति को मारने के बाद बहुत खुश हूं, राख फेंक देता तो...', हंसते हुए 'कातिल' प्रेमी ने कही ये बात

Tue, 20 Jan 2026 01:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में हुए प्रीति हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड रेलकर्मी राम सिंह, उसकी दूसरी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया के सामने आरोपी हंसते हुए बोला कि मारने के बाद बहुत खुश हूं।
विज्ञापन
1 of 15
jhansi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
झांसी के सीपरी बाजार के ब्रह्मनगर इलाके में हत्या को अंजाम देने के बाद पुलिस के शिकंजे में आए रिटायर्ड रेलकर्मी राम सिंह के चेहरे पर कोई शिकन तक नहीं दिखी। सोमवार को मीडिया के सामने वह पूरी तरह तनाव मुक्त दिखा। मीडियाकर्मियों को देखकर खुद बात करने के लिए आतुर हो उठा। उसने हंसते हुए बताया कि हत्या करके उसे कोई अफसोस नहीं बल्कि वह अब खुश है। उसने यह भी कहा कि कुछ समय बाद जेल से छूटकर बाहर आ जाएगा। 

हत्या की वजह बताते हुए कहा कि प्रीति का चरित्र बिगड़ गया था। फौजी से उसने दोस्ती कर ली थी। पैसा उससे लेकर फौजी के साथ समय बिताती थी। इसके बाद उसने हत्या करने की ठान ली। अब उसे राहत है।
 
विज्ञापन

2 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और उसकी पत्नी व बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूरे देश में सुर्खियां बटोरने वाले इस जघन्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी राम सिंह को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था। राम सिंह के परिजन भी उसे मानसिक तौर पर विकृत बता रहे हैं। उसकी बड़ी बहू ने बताया कि दिमागी तौर पर वह ठीक आदमी नहीं था। दो पत्नियों के बाद तीसरी प्रीति के साथ रहने लगा था। 
विज्ञापन

3 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और उसका बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना वाले दिन उन दोनों ने साथ में जमकर शराब पी
प्रीति से कई साल पहले वह कोर्ट मैरिज कर चुका है। हत्यारोपी राम सिंह ने पुलिस को कई चौंकाने वाली बात बताई। उसने बताया कि प्रीति शराब पीने की शौकीन थी। घटना वाले दिन उन दोनों ने साथ में जमकर शराब पी। इसी दौरान उसने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार करके मार डाला। 

 

4 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी की पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदबू आने पर शव को जलाया
कुछ दिन तक उसे दुख हुआ। वह प्रीति के शव के साथ दो दिन कमरे में बंद रहा। जब शव से बदबू आने लगी तब उसने लकड़ियां मंगाकर उसे जला दिया। इसके बाद उसे दुख नहीं हुआ। 

 
विज्ञापन

5 of 15
jhansi murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रीति अक्सर मांगती थी पैसे
उसे लगा कि पीछा छूट गया। सबूत खत्म करने की नीयत से शव को नष्ट करने की योजना बनाई। पुलिस को बताया कि प्रीति अक्सर पैसे मांगती थी। कुछ दिनों से तीन लाख मांग रही थी। देने के लिए दो लाख रुपये का इंतजाम कर लिया था।
विज्ञापन

6 of 15
राम सिंह परिहार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या करके कराया मुंडन, प्रयागराज ले जाना चाहता था हड्डियां
राम सिंह ने मीडियाकर्मियों से कहा कि प्रीति की अस्थियां वह प्रयागराज ले जाना चाहता था। इस वजह से उसने अपना मुंडन भी करा लिया था। शव को जलाने के बाद बोरे में अस्थियां एवं अवशेष भर लिए थे। 

 
विज्ञापन

7 of 15
प्रीति की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रह्मनगर में कमरा खाली करने के बाद उसकी योजना थी कि सैंयर गेट में बक्सा रखकर वह प्रयागराज चला जाए लेकिन इसके पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने मीडियाकर्मियों से कहा यदि वह शव की राख को बाहर फेंक देता तो किसी को हत्या की भनक तक नहीं लगती।

8 of 15
झांसी में खौफनाक हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। दो शादियां कर चुके सेवानिवृत्त रेलकर्मी ने अनैतिक संबंध में रह रही तीसरी महिला की ब्लैकमेल से परेशान होकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसके शव के कई टुकड़े कर डाले। इसके बाद लोहे के बड़े बक्से में भरकर शव की जला दिया। आठ दिन तक वह जले हुए टुकड़ों को कमरे में रखे रहा। 

 

9 of 15
झांसी में खौफनाक हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में दूसरी पत्नी के बेटे के सहयोग से वह शव को ठिकाने लगाने के लिए निकला लेकिन ऑटो चालक के शक होने पर साजिश का पता चला। सीपरी थाना इस मामले में सीपरी थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी राम सिंह, उसकी दूसरी पत्नी गीता रायकवार और बेटे नितिन को गिरफ्तार कर लिया है।

 

10 of 15
झांसी में खौफनाक हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहली पत्नी गीता से अधिक मतलब नहीं रखता राम सिंह
सीपरी बाजार के नंदनपुरा मोहल्ला निवासी राम सिंह परिहार उर्फ बृजभान (64) रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उसकी पहली पत्नी गीता परिहार नंदनपुरा में बेटे एवं बहू के साथ रहती है जबकि दूसरी पत्नी गीता रायकवार सैंयर गेट के पास रहती है। पुलिस ने बताया कि राम सिंह पहली पत्नी गीता परिहार से अधिक मतलब नहीं रखता है। कुछ साल पहले तक दूसरी पत्नी गीता रायकवार के साथ रहता था।

 

11 of 15
jhansi murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रीति से हो गए थे से अवैध संबंध
सीपरी बाजार के खाती बाबा निवासी प्रीति (37) पत्नी राजकुमार से अवैध संबंध हो गए थे। प्रीति रेलवे अफसर के घर खाना बनाती थी। अपने से 27 साल छोटी प्रीति की सुंदरता पर रीझकर राम सिंह उस पर पूरी पेंशन लुटाता था। प्रीति जिद करके उससे गहने बनवाती थी। 

12 of 15
बीबी जीटीएस मूर्ति, एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रीति ने ढाई लाख रुपये देने का दबाव बनाया था
पुलिस के अनुसार, रिटायर्ड रेलकर्मी के बेटे नितिन ने पूछताछ में बताया कि प्रीति ने ढाई लाख रुपये देने का दबाव बनाया था। पैसा न मिलने पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने को धमकी दी। इससे राम सिंह परेशान रहने लगा। उसने यह बात दूसरी पत्नी गीता रायकवार को बताई। गीता पहले से प्रीति से जलन रखती थी। उन दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करने की साजिश रची।

13 of 15
jhansi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नीले रंग का ड्रम भी खरीदा
इसी के तहत सीपरी बाजार के ब्रह्मनगर इलाके में जनवरी में राम सिंह ने किराये पर मकान लिया। आठ जनवरी को प्रोति यहां आई। वहां उसने प्रीति की हत्या कर दी। साजिश के तहत राम सिंह ने शव छिपाने के लिए पहले से नीले रंग का ड्रम खरीद रखा था लेकिन भारी वजन होने से प्रीति का शव उसमें नहीं आ सका। इसके बाद वह लोहे का बड़ा बक्सा खरीद लाया।

 

14 of 15
Jhansi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रास्ते में बदबू आने पर चालक को हुआ था शक
शव के टुकड़ों को बक्से में भरकर जला दिया। हालांकि, कई टुकड़े अधजले रह गए। इनको ठिकाने लगाने के लिए उसने करीब आठ दिन बाद दूसरी पत्नी के बेटे नितिन को घर बुलाया। नितिन चार लोगों को लेकर पहुंचा। ये लोग बक्से समेत सारा सामान लोडर में लादकर सैंयर गेट के पास चिलू वाली गली पहुंचे। रास्ते में ही चालक को शक हो गया। 

 
विज्ञापन

15 of 15
jhansi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शरीर के अधजले टुकड़े और कोयला बरामद
इस दौरान मुख्य आरोपी राम सिंह रास्ते से ही भाग निकला। सैंथर गेट पहुंचकर चालक ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने बक्से से महिला के शरीर के अधजले टुकड़े एवं कोयला बरामद कर लिया। आरोपी पत्नी और बेटे को पकड़ने के बाद देर शाम राम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें