झांसी में प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी रिटायर्ड रेलकर्मी राम सिंह ने मुक्तिधाम से अपने नाम की रसीद कटाकर डेढ़ क्विंटल लकड़ियां खरीदी थी। लकड़ियां लेकर वह खुद घर आया। आरोपी ने बेटे से बक्सा मंगवाया था।
झांसी में प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी रिटायर्ड रेलकर्मी राम सिंह ने पकड़े जाने के बाद कई राज उगले हैं। पुलिस की छानबीन में यह बात मालूम चली कि पूरी प्लानिंग से उसने हत्या की थी। पुलिस से बचने के लिए हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की थी। 10 जनवरी की शाम सीपरी बाजार इलाके में स्थित मुक्तिधाम से अपने नाम की रसीद कटाकर डेढ़ क्विंटल लकड़ियां खरीदी थी।
मुक्ति धाम से पुलिस को इसकी रसीद भी मिली है। लकड़ियां लेकर वह खुद घर आया। इसके बाद अपने बेटे नितिन से लोहे का बड़ा बक्सा मंगवाया। नितिन ने चित्रा चौराहे के पास से यह बक्सा खरीदा। नितिन के बक्सा लेकर पहुंचने पर राम सिंह ने उसे बाहर से ही भेज दिया।
विज्ञापन
2 of 15
jhansi murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नितिन मिनर्वा चौराहे पर वाहन स्टैंड पर ड्यूटी करता है। राम सिंह ने उसे दूसरे दिन भी बुलवाया था लेकिन ड्यूटी पर होने की वजह से वह नहीं गया। इसके बाद शनिवार को नितिन अपने साथ चार लोगों को लेकर गया। तब राम सिंह प्रीति के शव को काफी हद तक नष्ट कर चुका था।
विज्ञापन
3 of 15
प्रीति की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोस के लोगों को शक न हो इसके लिए शातिर राम सिंह आधी रात के बाद उसे जलाता था। उस दौरान तेज ठंड होने से आसपास के लोग अंदर कमरों में सोए रहते थे। कुछ पड़ोसियों ने दुर्गंध होने का कारण पूछा तो कूड़ा करकट जलाने की बात कहकर उसने इसे टाल दिया।
4 of 15
राम सिंह परिहार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निरीक्षक विनोद मिश्रा के मुताबिक इस आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के साथ साक्ष्य मिटाने की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
5 of 15
jhansi murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दहशत से भर उठे आसपास के लोग, घरों में कैद रहे बच्चे
इस जघन्य हत्याकांड के सामने आने के बाद पूरे ब्रह्मनगर इलाके में खौफ फैल गया। राम सिंह ने जिस घर को किराये पर लिया था, वह एक पहाड़ी पर है। वहां जाने के लिए बेहद संकरी गली है। मकान में दो कमरे हैं। कमरे के अंदर सिर्फ सोने के लिए गद्दा पड़ा हुआ था। बाहर आंगन में एक नीला ड्रम रखा था।
विज्ञापन
6 of 15
झांसी में खौफनाक हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंदर चारों ओर कोयला फैला हुआ था। घर के बाहर तक राख बही हुई दिख रही थी। अंदर कोई सामान नहीं था। उसके घर के पास चार मकान हैं। आधी रात को पुलिस के पहुंचने पर उनको इस खौफनाक हत्याकांड का पता लगा। वारदात के बाद से महिलाओं समेत आसपास के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
7 of 15
झांसी में खौफनाक हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राम सिंह के घर अक्सर बंद रहता था ताला
कई लोगों ने अपने घरों के दरवाजे तक नहीं खोले। अनजान व्यक्तियों से बात करने से भी बच रहे हैं। कुछ लोगों ने बताया कि राम सिंह के घर पर अक्सर ताला बंद रहता था। काफी कम समय के लिए वह दरवाजा खोलता था। उसके घर से कुछ दूर परचून की छोटी सी दुकान है।
8 of 15
झांसी में खौफनाक हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहीं से अक्सर राम सिंह गुटखा खरीदता था। दुकान चलाने वाली कुसुम ने भी राम सिंह के व्यवहार को अजीब बताया। कुछ दिनों पहले एक बच्ची गली से निकल रही थी, राम सिंह ने जानबूझकर उस पर पत्थर फेंक दिया। हालांकि वह मोहल्ले में किसी से विशेष मतलब नहीं रखता था।
किसी को अंदेशा नहीं था कि उसी घर के भीतर इतनी भयावह घटना घट चुकी है। कई लोगों ने बताया कि बदबू आने पर जब उन लोगों ने पूछा तब उसने कूड़ा जलाने की बात कही। देर-रात के बाद शव को जलाने की वजह से कई लोगों को इसका पता तक नहीं चल सका।
झांसी में रिटायर्ड रेलकर्मी ने प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। दो शादियां कर चुके सेवानिवृत्त रेलकर्मी ने अनैतिक संबंध में रह रही तीसरी महिला की ब्लैकमेल से परेशान होकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसके शव के कई टुकड़े कर डाले। इसके बाद लोहे के बड़े बक्से में भरकर शव की जला दिया। आठ दिन तक वह जले हुए टुकड़ों को कमरे में रखे रहा। बाद में दूसरी पत्नी के बेटे के सहयोग से वह शव को ठिकाने लगाने के लिए निकला लेकिन ऑटो चालक के शक होने पर साजिश का पता चला। सीपरी थाना इस मामले में सीपरी थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी राम सिंह, उसकी दूसरी पत्नी गीता रायकवार और बेटे नितिन को गिरफ्तार कर लिया है।
11 of 15
jhansi murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सीपरी बाजार के नंदनपुरा मोहल्ला निवासी राम सिंह परिहार उर्फ बृजभान (64) रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उसकी पहली पत्नी गीता परिहार नंदनपुरा में बेटे एवं बहू के साथ रहती है जबकि दूसरी पत्नी गीता रायकवार सैंयर गेट के पास रहती है। पुलिस ने बताया कि राम सिंह पहली पत्नी गीता परिहार से अधिक मतलब नहीं रखता है। कुछ साल पहले तक दूसरी पत्नी गीता रायकवार के साथ रहता था।
12 of 15
jhansi murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सीपरी बाजार के खाती बाबा निवासी प्रीति (37) पत्नी राजकुमार से अवैध संबंध हो गए थे। प्रीति रेलवे अफसर के घर खाना बनाती थी। अपने से 27 साल छोटी प्रीति की सुंदरता पर रीझकर राम सिंह उस पर पूरी पेंशन लुटाता था। प्रीति जिद करके उससे गहने बनवाती थी।
13 of 15
झांसी में खौफनाक हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुलिस के अनुसार, रिटायर्ड रेलकर्मी के बेटे नितिन ने पूछताछ में बताया कि प्रीति ने ढाई लाख रुपये देने का दबाव बनाया था। पैसा न मिलने पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने को धमकी दी। इससे राम सिंह परेशान रहने लगा। उसने यह बात दूसरी पत्नी गीता रायकवार को बताई। गीता पहले से प्रीति से जलन रखती थी। उन दोनों ने मिलकर उसकी हत्या करने की साजिश रची।
14 of 15
jhansi murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी के तहत सीपरी बाजार के ब्रह्मनगर इलाके में जनवरी में राम सिंह ने किराये पर मकान लिया। आठ जनवरी को प्रोति यहां आई। वहां उसने प्रीति की हत्या कर दी। साजिश के तहत राम सिंह ने शव छिपाने के लिए पहले से नीले रंग का ड्रम खरीद रखा था लेकिन भारी वजन होने से प्रीति का शव उसमें नहीं आ सका। इसके बाद वह लोहे का बड़ा बक्सा खरीद लाया। शव के टुकड़ों को बक्से में भरकर जला दिया।
हालांकि, कई टुकड़े अधजले रह गए। इनको ठिकाने लगाने के लिए उसने करीब आठ दिन बाद दूसरी पत्नी के बेटे नितिन को घर बुलाया। नितिन चार लोगों को लेकर पहुंचा। ये लोग बक्से समेत सारा सामान लोडर में लादकर सैंयर गेट के पास चिलू वाली गली पहुंचे। रास्ते में ही चालक को शक हो गया।
इस दौरान मुख्य आरोपी राम सिंह रास्ते से ही भाग निकला। सैंथर गेट पहुंचकर चालक ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने बक्से से महिला के शरीर के अधजले टुकड़े एवं कोयला बरामद कर लिया। आरोपी पत्नी और बेटे को पकड़ने के बाद देर शाम राम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
प्रीति के पति राजकुमार ने बताया कि वह सात जनवरी से लापता थी। उसकी तहरीर के आधार पर राम सिंह समेत तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बक्से से बरामद हुए अंश की डीएनए जांच कराई जाएगी।-बीबी जीटीएस मूर्ति, एसएसपी