फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी मर्डर: छोटी सी बात से शुरू हुई अदावत...6 साल में दो का कत्ल, पुलिस जेल भेज देती तब बच जाती अरविंद की जान

Wed, 10 Sep 2025 03:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में दिनदहाड़े हुए डेयरी संचालक की हत्याकांड में आरोपियों के घर पुलिस जेसीबी लेकर पहुंची। साथ ही जंगल में भी कांबिंग की। लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। 
विज्ञापन
1 of 14
Jhansi Murder - फोटो : संवाद
झांसी में डेयरी संचालक अरविंद यादव हत्याकांड में नामजद दस आरोपियों में पुलिस चौबीस घंटे बाद भी किसी का सुराग नहीं जुटा सकी। मंगलवार दोपहर में पुलिस टीम आरोपियों के भोजला गांव स्थित घर के पास जेसीबी के साथ जा पहुंची। आसपास के लोगों का कहना है कि करीब दो घंटे तक जेसीबी खड़ी रही। अंदेशा जताया जाने लगा कि आरोपियों के मकान जमींदोज होंगे, लेकिन दो घंटे बाद जेसीबी वहां से लौट आई। मंगलवार शाम पुलिस फिर जेसीबी लेकर गांव पहुंची। जेसीबी के आने से पूरे गांव में देर रात तक हलचल मची रही।
विज्ञापन

2 of 14
डेयर संचालक अरविंद यादव की हत्या के बाद मौके पर परिजन और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों को धर-पकड़ के लिए एसओजी समेत कई पुलिस टीमें मंगलवार को भी दबिश देती रहीं। पुलिस को मालूम चला कि वारदात के बाद आरोपी मध्य प्रदेश की ओर भाग निकले। मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान रिंकू यादव की लोकेशन भी मध्य प्रदेश में मिली। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने झांसी से सटे मध्य प्रदेश के जंगलों में घंटों कांबिंग की। इसके बावजूद पुलिस को सफलता नहीं मिली। 
 
विज्ञापन

3 of 14
डेयर संचालक अरविंद यादव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डेयरी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या
उधर, पुलिस की टीम दतिया में कोर्ट के आसपास भी तैनात की गई थी। पुलिस को मुख्य आरोपी के कोर्ट में आत्मसमर्पण करने का डर सता रहा है, हालांकि मंगलवार को आरोपी कचहरी नहीं पहुंचा। भोजला गांव निवासी अरविंद यादव की सोमवार दोपहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पूर्व ग्राम प्रधान रिंकू यादव, अनिल यादव, मिथुन, अजीत, कुल्लू उर्फ अशोक, राहुल, कैलाश, कल्लू उर्फ अमित, संजय एवं सुरेश को तलाश रही है।

4 of 14
डेयर संचालक अरविंद यादव की हत्या के बाद मौके पर परिजन और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छोटी सी बात से शुरू हुई अदावत ने छह साल में ले ली दो जान
दिन-21 नवंबर 2019। भोजला गांव में प्रधान रिंकू यादव की ओर से गांव में नई सीसी रोड डलवाई जा रही थी। प्रधान के पड़ोस में ही बेताली यादव अपने बेटे जमुना, गंगा, देशराज एवं भगवती के साथ रहते थे। उनका पोता अर्जुन नई सीसी सड़क पर पैदल चला गया। नई सड़क पर उसके पांव के निशान बन गए। यह बात ग्राम प्रधान रिंकू को बुरी लगी। उनके पक्ष के लोगों ने अर्जुन को गालियां देते हुए चार-छह थप्पड़ जड़ दिए। 

 
विज्ञापन

5 of 14
डेयर संचालक अरविंद यादव की हत्या के बाद मौके पर पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसका पता चलने पर अर्जुन के परिजन शिकायत लेकर प्रधान के घर जा पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। गाली गलौज के साथ मारपीट हुई। इसी दौरान गोली चल जाने से प्रधान रिंकू के चाचा मुन्ना की मौत हो गई। इस मामले में अर्जुन, रज्जन, विशाल, अवधेश, अरविंद, नरेश, रामकुमार, नवल, अम्मो उर्फ आनंद, संदीप व रवि को जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन

6 of 14
डेयर संचालक अरविंद यादव की हत्या के बाद मौके पर परिजन और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस घटना के बाद से दोनों परिवार में अदावत छिड़ गई। अक्सर दोनों पक्ष में विवाद होने लगा। मुन्ना की हत्या के कुछ माह बाद भगवती का बड़ा बेटा नरेश रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। उसे लापता करने का आरोप ग्राम प्रधान पक्ष पर लगा। बेताली पक्ष ने रिंकू पर हत्या करके लाश फेंक देने का आरोप लगाया। पुसिल में शिकायत दर्ज कराई। छह साल बाद भी उसका पता नहीं चल सका हालांकि उसका मोबाइल रक्सा के परासरी गांव के जंगल से बरामद हो गया था।

 
विज्ञापन

7 of 14
डेयर संचालक अरविंद यादव की हत्या के बाद मौके पर परिजन और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब उसके बाद नरेश के छोटे भाई अरविंद की भी हत्या हो गई। अरविंद का 14 साल का एक बेटा दिलीप है। वो पढ़ता है। मुन्ना की हत्या के बाद से ही अरविंद गांव के बाहर भरारी फार्म हाउस के पास रहने लगा था वहीं, अरविंद की हत्या के बाद उसके परिवार के लोगों के पलटवार करने की आशंका पुलिस को भी सता रही है।
 

8 of 14
विलाप करती पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जेल भेज देती तब बच जाती अरविंद की जान
करीब डेढ़ माह पहले भी दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो चुकी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अरविंद समेत उसके छह परिजनों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट भी दर्ज की थी। पुलिस अगर अरविंद को गिरफ्तार करके जेल भेज देती, तब शायद उसकी जान आज बच जाती।

 

9 of 14
पत्नी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
27 जुलाई को कोतवाली में विपक्षी बान सिंह के पुत्र अजीत ने जानलेवा हमला करने के आरोप में अरविंद समेत उसके चचेरे भाई अर्जुन यादव, विशाल, आकाश, रवि एवं अवधेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों पक्षों के बीच पंचवटी इलाके में मारपीट हुई थी। 

 

10 of 14
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अजीत एवं मिथुन का कहना था कि वह अपने चाचा मुन्ना की हत्या के गवाह हैं। अरविंद अपने परिजनों के साथ उसकी हत्या करना चाहता है। अजीत की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस अरविंद को तलाश रही थी। 
 

11 of 14
घटनास्थल पर मौजूद एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली पुलिस ने गांव में दबिश भी दी लेकिन, वहां से अरविंद भाग गया। इसके बाद से वह पुलिस के हाथ नहीं आया। उसे राजनैतिक संरक्षण भी हासिल था। इस वजह से भी पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। अगर पुलिस अरविंद को गिरफ्तार करके जेल भेज देती, तब शायद उसकी जान बच जाती।

 

12 of 14
jhansi murder - फोटो : अमर उजाला
झांसी में पत्नी के सामने दिनदहाड़े डेयरी संचालक की हत्या
झांसी के सीपरी बाजार के भोजला गांव के पास सोमवार दोपहर पत्नी के साथ जा रहे डेयरी संचालक अरविंद यादव (38) की कई बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पत्नी संगीता को लात-घूंसों से मारकर सड़क पर पटक दिया गया। घटना के बाद हमलावर हवाई फायर करते हुए भाग निकले। दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास की दुकानें भी धड़ाधड़ बंद हो गईं। इस नृशंस हत्या से भोजला समेत आसपास के इलाकों में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

 

13 of 14
Jhansi murder - फोटो : अमर उजाला
उधर, आरोपी घर में ताला बंद करके फरार हो गए। संगीता ने गांव के पूर्व ग्राम प्रधान समेत उसके परिजनों पर पति की हत्या का आरोप लगाया। नौ नामजद समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करने के बाद से पुलिस उन्हें तलाश रही है। 
विज्ञापन

आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है। आरोपियों के रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश हो रही है।- अरीबा नोमान, सीओ क्राइम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें