फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मारा और दफना दिया, 13 दिन पहले पत्नी और साले संग लिखी भाई के कत्ल की पटकथा, तारिक हत्याकांड में नया खुलासा

Mon, 02 Mar 2026 03:20 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी के तारिक हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। 13 दिन पहले पत्नी और साले के साथ मिलकर भाई की हत्या की पटकथा लिखी थी। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद हत्यारोपी के साले ने कबूल किया है। उसने बताया कि मुस्कान भी साजिश में शामिल थी।
विज्ञापन
1 of 7
jhansi murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी के प्रेमनगर के बिहारीपुरा मोहल्ले में भाई के हाथों कत्ल के मामले में रविवार को नया खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्यारोपी मसारिक के साले तालिब उर्फ असद खान को गिरफ्तार कर लिया। पिछले 11 दिन से वह पुलिस को छका रहा था। 

उसने बताया कि तारिक की हत्या की साजिश छोटे भाई मसारिक ने 26 जनवरी के दूसरे दिन रच डाली थी। हत्या के समय मुस्कान के साथ वह भी मौजूद था। मुस्कान अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आई है।
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी और तारिक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
19 फरवरी को तारिक का शव घर के आंगन में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था। हत्या छोटे भाई मसारिक बेग ने कुल्हाड़ी से काटकर की थी। गिरफ्तारी के बाद मसारिक ने आपसी विवाद के बाद हत्या की बात कही लेकिन, पूछताछ के बाद उसने साले तालिब के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल की थी।
 
विज्ञापन

3 of 7
ईंट हटाता आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद से पुलिस तालिब एवं मुस्कान को तलाश रही थी। तालिब पुलिस को चकमा देकर मध्य प्रदेश के निवाड़ी भाग गया। यहां से कई दिनों तक महोबा में अपने रिश्तेदार के यहां रहा। सुरागकशी करने पर रविवार को पुलिस को उसका पता चल गया।

 

4 of 7
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तालिब ने पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले खुलासा किए। तालिब ने बताया कि प्रापर्टी अपने कब्जे में रखने के लिए मसारिक ने 27 जनवरी को हत्या की साजिश रची। वह अपनी मां के जाने का इंतजार कर रहा था। मां के जाने के दूसरे दिन भोर में हत्या का प्लान बना। 
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आधी रात में वह भी घर आ गया था। तड़के चाय के बहाने मसारिक ने तारिक को उसके कमरे में जाकर जगाया। चाकू एवं कुल्हाड़ी मारने के बाद खून को बहने से रोकने के लिए नाले में गद्दा भर दिया। गद्दे को भी उन लोगों ने कपड़ों के साथ जला दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
जानकारी देता आरोपी मसारिक बेग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद वह पहले मुस्कान के साथ भाग निकला। तारिक का शव बरामद होने के बाद मुस्कान को अलग भेज दिया। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि उसकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जानकारी देता आरोपी मसारिक बेग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
झांसी के बिहारीपुरा मोहल्ले में 10 फरवरी को छोटे भाई मसारिक बेग ने बड़े भाई तारिक की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी थी। परिवार से छुपाने की खातिर शव को घर के आंगन में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। भाई की हत्या के बाद मसारिक ने ही प्रेमनगर थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें