फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Raghuvanshi: यूपी के इस जिले का रहने वाला है आरोपी आकाश राजपूत, राजा की पत्नी सोनम से क्या है कनेक्शन?

Mon, 09 Jun 2025 04:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

Sonam Raghuvanshi: हाईप्रोफाइल राजा रघुवंशी हत्याकांड के तार ललितपुर जिले से जुड़ गए हैं। ग्राम चौकी निवासी आकाश राजपूत ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। मेघालय पुलिस आकाश को साथ लेकर गई है।
विज्ञापन
1 of 14
Sonam Raghuvanshi - फोटो : संवाद
मेघालय स्थित शिलॉन्ग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी हत्याकांड में उसकी पत्नी सोनम को यूपी के गाजीपुर जिले से बदहवास हालत में पुलिस ने पकड़ा है। शिलॉन्ग में हुई हाई प्रोफाइल राजा रघुवंशी हत्या मामले के तार ललितपुर से भी जुड़ गए। रविवार आधी रात को शिलॉन्ग पुलिस ने दबिश देकर ललितपुर जिले के मेहरौनी थाना के चौकी गांव से राघवेंद्र पुत्र किशन राजपूत के बेटे आकाश और नरेश राजपूत और राजेंद्र पुत्र भगवान सिंह को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस आकाश राजपूत पुत्र राघवेंद्र को अपने साथ मेघालय ले गई, जबकि अन्य लोगों को छोड़ दिया। 
विज्ञापन

2 of 14
सोनम और राजा की तस्वीर लिए पिता देवी सिंह रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला
आकाश ने अपने साथी आनंद और विक्की निवासी इंदौर के साथ मिलकर मेघालय पहुंचकर राजा रघुवंशी की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी थी। राज की हत्या का प्लान उसकी पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बनाया था। 
विज्ञापन

3 of 14
Sonam raghuwanshi - फोटो : संवाद
योजना के अनुसार ही सोनम अपने पति को हनीमून पर लेकर मेघालय गई थी। यहां उसने सुपारी किलर से अपने पति की हत्या करवा दी और खुद गायब हो गई थी। यह लोग इंदौर में ट्रांसपोर्ट में काम करते थे।

4 of 14
आरोपी आकाश का घर - फोटो : संवाद
रात आठ बजे इंदौर से आया था आकाश व राजेंद्र
जानकारी के मुताबिक, आकाश और उसका चचेरा भाई राजेंद्र इंदौर में शिक्षा ग्रहण करते हैं। रविवार रात करीब आठ बजे यह लोग इंदौर से अपने घर पर आए थे, तभी रात करीब 11 बजे मेघालय पुलिस ने छापामारी कर आकाश समेत उसके पिता, भाई और चचेरे भाई को दबोच लिया, पुलिस चारों को अपने साथ ले कोतवाली ले गई जहां पूछताछ के बाद आकाश के अलावा अन्य तीनों को छोड़ दिया। पुलिस आकाश को लेकर मेघालय रवाना हो गई।
विज्ञापन

5 of 14
Sonam and raja Raghuvanshi - फोटो : संवाद
राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस ने महरौनी कोतवाली क्षेत्र के चौकी गांव से एक युवक को अपने साथ ले गई है।-मोहम्मद मुश्ताक,एसपी
विज्ञापन

6 of 14
पत्नी सोनम और राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
आइए जानते हैं पूरा मामला
मध्यप्रदेश के इंदौर के युवक राजा रघुवंशी ने जिस सोनम से शादी रचाई, जिसे अपना जीवनसाथी बनाई, उसने ही उसकी जिंदगी खत्म कर दी। 11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम का इंदौर में विवाह हुआ। शादी के नौ दिन बाद यानी 20 मई को राजा और सोनम हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए। 22 मई को एक मंदिर में पूजा के बाद दोनों लापता हो गए। दो जून को राजा की लाश गहरी खाई में मिली, उसकी पत्नी सोनम लापता थी।
 
विज्ञापन

7 of 14
सोनम और राजा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सोमवार सुबह सोनम रघुवंशी के गाजीपुर में मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। वह एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली। ढाबा संचालक के फोन से उसने अपने भाई को फोन भी किया। इसके बाद वह रोने लगी। ढाबा संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे गाजीपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। यहां जांच के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में ले जाया गया। 
 

8 of 14
शिलांग में लापता इंदौर के राजा और सोनम - फोटो : अमर उजाला
इस बीच, मेघालय के डीजीपी ने दावा किया कि सोनम ने ही अपने पति राजा का कत्ल कराया था। सोनम ने ही साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि सोनम रघुवंशी का किसी युवक के साथ अफेयर था। शादी के बाद सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर राजा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

9 of 14
आकाश राजपूत - फोटो : संवाद
आकाश राजपूत को किया गिरफ्तार
शुरुआती जानकारी मिली है कि आकाश इंदौर से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। अभी यह सामने नहीं आया है कि सोनम और आकाश के बीच क्या संबंध हैं। इसकी जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आकाश राजपूत की दोस्ती राज से थी।
 

10 of 14
इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया - फोटो : अमर उजाला
23 मई को दंपती की परिवार से आखिरी बार बात हुई
इंदौर के रघुवंशी दंपती मामले पर अतिरिक्त डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने कहा कि 11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी ने शादी की और 20 मई को वे हनीमून मनाने चले गए। वे गुवाहाटी होते हुए शिलांग पहुंचे। शिलांग पहुंचने के बाद वे लगातार अपने परिवार के संपर्क में थे। 23 मई को दंपती की अपने परिवार से आखिरी बार बातचीत हुई थी। 

 

11 of 14
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इसके बाद दंपती लापता हो गए। 2 जून को राजा रघुवंशी का शव बरामद हुआ और उसकी पहचान हुई। शव बरामद होने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में डीजीपी मध्य प्रदेश डीजीपी मेघालय के संपर्क में थे। तलाशी अभियान तेज होने पर शिलांग पुलिस से सूचना मिली कि सोनम रघुवंशी गाजीपुर में बरामद हुई है। 



 

12 of 14
सोनम रघुवंशी - फोटो : PTI
तकनीकी जानकारी के आधार पर इंदौर और आसपास के इलाके से तीन संदिग्धों राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत को हिरासत में लिया गया। पुलिस उनसे अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है। एक अन्य का नाम भी सामने आया है। संदिग्ध आनंद का नाम प्रकाश में आया है। शिलांग पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

13 of 14
इंदौर में राजा का अंतिम संस्कार, शिलांग में सोनम की तलाश। - फोटो : अमर उजाला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज कुशवाह से सोनम का अफेयर था। सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर पूरे हत्याकांड की साजिश रची और अंजाम दिया। वहीं, राज कुशवाहा को लेकर सोनम के पिता ने कहा कि वो गोदाम में काम करता है। वो परसों तक उनके साथ काम कर रहा था। वो इसमें शामिल नहीं हो सकता है। राज ऐसा लड़का नहीं है। पुलिस जो आरोप लगा रही है वो निराधार है। झूठा आरोप है। पुलिस अपने को बचाने के लिए बच्चे के ऊपर आरोप लगा रही है। 

विज्ञापन

14 of 14
इस हाल में मिली सोनम, होटल संचालक साहिल यादव - फोटो : अमर उजाला
ढाबा संचालक ने बताई कहानी
काशी ढाबा (जहां यूपी पुलिस ने कल देर रात सोनम रघुवंशी को पाया) के मालिक साहिल यादव ने कहा, "सोनम रात करीब 1 बजे यहां आई थी। वह अपने परिवार के सदस्यों को कॉल करने के लिए मेरा फोन मांगी थीं, और मैंने उसे फोन दे दिया। जब उसने अपने परिवार को फोन किया तो वह रोने लगी। फिर मैंने उनके परिवार से बात किया। उन्हें सोनम के स्थान के बारे में जानकारी दी। वह मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। कुछ समय बाद, उसके भाई ने मुझे फोन किया और स्थानीय पुलिस को सूचित करने के लिए कहा।फिर पुलिस यहां पहुंची और रात करीब 2:30 बजे उसे ले गई। सोनम अकेली थी। 

यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi: वन स्टॉप सेंटर में भी इस शख्स से बात करने पर अड़ी सोनम, ढाबा संचालक ने बताई पूरी कहानी



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें