ललितपुर में पुलिस ने जब आरोपी आकाश को उसके घर से दबोचा तो पुलिस ने वहां सोनम रघुवंशी को भी तलाश किया था। एक घंटे तक पुलिस की टीम ने सोनम को खोजा था। भूसे तक में सोनम की खोजबीन की थी।
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में मेघालय पुलिस ने जब आरोपी आकाश राजपूत (19) को उसके गांव चौकी से पकड़ा था तो सोनम रघुवंशी की भी खोजबीन की गई थी। शिलांग पुलिस ने महरौनी के चौकी गांव स्थित उसके घर का चप्पा-चप्पा तलाशने के साथ भूसे में भी खोजबीन की थी। साथ ही पुलिस परिजन से एक घंटे तक पूछते रही कि सोनम कहां है? आठ मई की रात करीब 11 बजे मेघालय पुलिस पूरे लाव लश्कर के साथ कोतवाली महरौनी के ग्राम चौकी पहुंची थी। यहां राजा रघुवंशी हत्याकांड का आरोपी आकाश कमरे में सोते हुए मिला था।
विज्ञापन
2 of 13
आरोपी आकाश राजपूत
- फोटो : संवाद
मेघालय पुलिस ने आकाश से पूछा कि सोनम रघुवंशी कहां है? उसे कहां छिपाया है। आकाश ने सोनम के बारे में कोई जानकारी होने से मना कर दिया था। तब परिजनों से सोनम के बारे में पूछताछ की। उन्होंने भी इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 13
राजा रघुवंशी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
आकाश और उसके परिजन के इन्कार करने के बाद भी मेघालय और जनपद की पुलिस ने मकान का चप्पा-चप्पा छाना। यहां तक कि मकान के टपरे में रखे भूसे के ढेर के अंदर तक सोनम को तलाशा था। पुलिस की यह कार्रवाई करीब एक घंटे तक चलती रही। जब पुलिस को यकीन हुआ कि सोनम यहां नहीं है तब वह आकाश और उसके तीन परिजन को अपने साथ ले गई थी।
4 of 13
मेडिकल के बादल सोनम को ले जाती पुलिस
- फोटो : संवाद
कोतवाली महरौनी में सभी से पूछताछ की गई थी। आकाश के पकड़े जाने के बाद दादी भरत रानी ने कहा कि गलत चीज नहीं देखी जाती। चाहे लड़का हो या लड़की, गलत हो तो गोली मार दो। लेकिन, उसका बच्चा गलत नहीं है। उसे फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 13
राज कुशवाहा, विशाल, आकाश और आनंद कुर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
किराये की बाइक लेकर रखवाली कर रहा था आकाश
पुलिस सूत्रों का कहना है प्रांरभिक छानबीन में यह बात सामने आई कि विशाल ने राजा पर हमला किया, जबकि आकाश वहां किराये की बाइक लेकर रखवाली कर रहा था। आकाश को आसपास के पूरे इलाके की निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई थी। आकाश उस समय वहां घूम रहा था, तभी गाइड से उसकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन
6 of 13
पुलिस की गिरफ्त में सोनम रघुवंशी।
- फोटो : अमर उजाला
गाइड ने उससे घूमने चलने के लिए कहा था, लेकिन आकाश ने इन्कार कर दिया था। पुलिस ने आकाश को किराये पर बाइक देने वाले को भी तलाश लिया है। अब ट्रांजिट रिमांड की मदद से शिलांग पुलिस आकाश को घटना स्थल पर ले जाएगी। वहां गाइड समेत अन्य से उसकी शिनाख्त कराएगी।
विज्ञापन
7 of 13
raja murder case
- फोटो : अमर उजाला
बीबीए कर रहा है आकाश
आरोपी आकाश की दादी भरत रानी के मुताबिक उसका पौत्र बचपन से ही इंदौर में अपने माता-पिता के साथ रहता है। वह बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। यहां गांव में उसके चाचा और दादा-दादी रहते हैं। घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। भरत रानी ने बताया कि आकाश शांत स्वभाव का है। उस पर हत्या जैसे आरोप से वे सभी लोग सदमे में हैं।
8 of 13
sonam raghuvanshi
- फोटो : अमर उजाला
राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस यहां आई थी। चौकी गांव से पुलिस एक युवक को लेकर अपने साथ ले गई। मेघालय पुलिस की इस कार्रवाई में जिले की कोतवाली सदर, महरौनी पुलिस और साइबर टीम ने मदद की थी। - मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
9 of 13
सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा।
- फोटो : अमर उजाला
सोनम और राज के बीच पांच महीने से था प्रेम-प्रसंग
राजा रघुवंशी और सोनम के केस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। इंदौर पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने जो कहानी बताई है, वह बेहद खौफनाक है। सोनम और राज के बीच पांच महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राज ने कबूल किया कि सोनम से अफेयर चार से पांच माह का था। पिता के हार्ट पेशेंट होने से सोनम लव मैरिज नहीं कर पा रही थी। पिता समाज में शादी करना चाहते थे इसलिए उसने राजा से शादी को हां कर ली थी।
10 of 13
सोनम और राज कुशवाह।
- फोटो : अमर उजाला
सोनम ने राज से कहा था-जब मैं विधवा हो जाऊंगी, तब मुझसे शादी कर लेना
सोनम ने पहले ही तय कर लिया था कि शादी के बाद राजा को मारकर राज के साथ रहने लगेगी। सोनम ने राज से कहा था कि जब मैं विधवा हो जाऊंगी, फिर तुम मुझसे शादी कर लेना। तब मेरे परिवार वाले भी हमारी शादी के लिए मान जाएंगे। राजा और सोनम की 11 मई को शादी हुई। दोनों के परिवार बहुत खुश थे।
11 of 13
राजा की मां, राज की मां, सोनम की मां
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सोनम भी परिवार में घुल मिल गई और कभी अपनी साजिश का शक नहीं होने दिया। 16 मई को सुपर कॉरिडोर के कैफे में राजा की हत्या की साजिश रची गई। प्रेमी राज ने दोस्त विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को साथ में लिया। उसी रात छह घंटे तक फोन पर सोनम को हत्या की पूरी योजना समझाई गई।
12 of 13
सोनम और राजा रघुवंशी
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
हत्या के पहले राज ने आरोपियों को 50 हजार, एक कीपैड, एक एंड्रॉइड मोबाइल और नई सिम दिलाई। ये सब चीजें आरोपियों ने सोनम को दे दी। इसी नंबर और फोन से सोनम शिलांग जाने के बाद तीनों के संपर्क में रही थी। प्रेमी राज को जब सोनम ने 22 मई को शिलांग के लिए निकलने की बात कही तो राज ने आरोपियों के टिकट कराए, लेकिन ऐनवक्त पर खुद ने जाने से मना कर दिया।
गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार कराती सोनम रघुवंशी
- फोटो : संवाद
राज इंदौर से ही तीनों को निर्देश देता रहा। वह यहां पर राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ ताकि किसी को कोई शक न हो। आरोपियों ने बताया कि वे राज के कहने पर ही शिलांग आए। राजा को जिस 'डाव' (छोटी कुल्हाड़ी) से मारा, वह ऑनलाइन गुवाहाटी से खरीदा था।