माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लिवर और फेफड़ा फटने के साथ पसलियां टूटने और अत्यधिक रक्तस्राव से अबान की मौत हुई थी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान के शरीर पर 23 चोटें मिलीं हैं।
विज्ञापन
1 of 11
atiq ahmd son aban death
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद का बृहस्पतिवार की रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 23 चोटों की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में लगी गंभीर अंदरूनी चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई।
पोस्टमार्टम में सामने आया कि तेज टक्कर के कारण अबान का लिवर और फेफड़ा फट गया, तिल्ली क्षतिग्रस्त हो गई तथा कई पसलियां टूट गईं। सिर के अंदर भी गंभीर चोट मिली। इन चोटों से हुए अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव ने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
2 of 11
अबान अहमद का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में जान गंवाने वाले उसके साथी सोनू उर्फ शाकिर के दोनों हाथ और सिर की हड्डी भी फ्रैक्चर मिली। दोनों शवों का पोस्टमार्टम डॉ. पंकज मुसतारिया, डॉ. जिया जफर और डॉ. रजनीश यादव के पैनल ने करीब साढ़े चार घंटे तक किया। पैनल में शामिल डॉ. रजनीश यादव ने बताया कि अबान के सिर के भीतर भी गंभीर चोटें थीं।
विज्ञापन
3 of 11
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अबान का शव उसके भाई अहजम अहमद को सौंप दिया। देर रात परिजन शव लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि अबान बृहस्पतिवार सुबह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली से मिलने के लिए निकला था।
4 of 11
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : हादसे में क्षतिग्रस्त कार
उसके साथ क्रेटा कार में प्रयागराज के बादशाही मंडी निवासी अहजम पुत्र मोहम्मद फारूख, मोहम्मद जैद पुत्र जावेद, झलवा निवासी उरम पुत्र अरसद तथा सोनू पुत्र रज्जाक भी सवार थे। कार मोहम्मद जैद चला रहा था, जबकि अबान आगे की सीट पर बैठा था।
विज्ञापन
5 of 11
अबान अहमद का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी से करीब 70 किलोमीटर पहले झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक सड़क पर बछड़ा आ जाने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में अबान और सोनू उर्फ शाकिर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
6 of 11
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
छोटे भाई की मौत से टूट गया अली, दिनभर कोठरी में रहा गुमसुम
सड़क हादसे में छोटे भाई अबान अहमद की मौत की खबर से झांसी जेल में बंद अली अहमद गहरे सदमे में है। जेल सूत्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात से ही वह गुमसुम है। शुक्रवार को भी वह अपनी बैरक से बाहर नहीं निकला। सामान्य दिनों में अली कुछ समय टहलने और व्यायाम के लिए बाहर आता था, लेकिन इस बार पूरे दिन कोठरी में ही रहा।
विज्ञापन
7 of 11
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात वह सो नहीं सका। सुरक्षा जांच के लिए आने वाले जेल अधिकारियों से वह बार-बार हादसे के बारे में जानकारी लेता रहा। बताया गया कि उसने खाना नहीं खाया। शुक्रवार सुबह केवल हल्का नाश्ता किया और इसके बाद भोजन के लिए भी बाहर नहीं निकला।
8 of 11
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
परिवार में सबसे छोटा होने के कारण अबान सभी का चहेता था। झांसी जेल में अली से मिलने वह सबसे अधिक आता था। वह हर महीने तीन-चार बार मुलाकात करता था।
9 of 11
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
एलआईयू और जेल कर्मियों की मौजूदगी में होने वाली इन मुलाकातों के कारण दोनों भाइयों का नियमित संपर्क बना रहता था। झांसी आते समय सड़क हादसे में अबान की मौत ने अली को गहरे सदमे में डाल दिया है।
10 of 11
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
दोस्त की कार से झांसी गया था अबान मोहम्मद जैद के नाम पर पंजीकृत है क्रेटा
झांसी में हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार बनी क्रेटा कार मोहत्सिमगंज निवासी मोहम्मद जैद के नाम पर पंजीकृत थी। मोहम्मद जैद इसी कार से अपने साथियों के साथ झांसी गया था। सभी झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने पहुंचे थे। कार में मोहम्मद अबान, मोहम्मद जैद, एहजम अहमद, सोनू और उमर अहमद सवार थे।
बताया जा रहा है कि पांचों बुधवार को कार लेकर निकले थे। इसी दौरान झांसी में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अबान और सोनू की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। जैद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। जैद के पिता जावेद अहमद ओडी फोर्ट में करते हैं।