फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अबान के जनाजे में शामिल नहीं हो पाएगा अली, झांसी में जेल के भीतर नमाज पढ़कर दी भाई को अंतिम विदाई

Fri, 07 Aug 2026 02:56 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

अतीक के बेटे अबान का जुमे की नमाज के बाद अंतिम संस्कार होगा। कल झांसी-कानपुर राजमार्ग पर सड़क हादसे में उसकी मौत हुई थी। अली की पैरोल खारिज होने से वह शामिल नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
1 of 9
अबान की हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में अतीक के बेटे अबान का जुमे की नमाज के बाद अंतिम संस्कार होगा। अबान का शव उसकी बुआ के घर पर रखा गया है। वहीं, झांसी जेल में बंद अली की पैरोल के प्रयागराज में खारिज हो जाने की वजह से अब वह अपने भाई अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नहीं जा सकेगा। शुक्रवार को जुमा की नमाज पढ़ने के बाद फातिहा पढ़कर अपने भाई को अंतिम विदाई दी। अली से मिलने के लिए उसके वकील भी जेल में आए थे।
विज्ञापन

2 of 9
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार व मौके पर पुलिस। - फोटो : संवाद
कल झांसी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में अबान की मौत हो गई थी। हादसे में एक अन्य व्यक्ति ने भी अपनी जान गंवाई, जबकि उनके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुखद घटना झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंछ थाना इलाके में हुई। सभी पांचों लोग प्रयागराज से झांसी जा रहे थे। वे झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद से मुलाकात करने वाले थे। जानकारी के अनुसार, उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई।


 

 

विज्ञापन

3 of 9
अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार झांसी-कानपुर हाईवे पर प्रयागराज से झांसी की ओर आ रही थी। पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
 

 

4 of 9
अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे में आगे की सीट पर बैठे अबान अहमद एवं सोनू खान के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार अहजम निवासी बादशाही मंडी (प्रयागराज), मोहम्मद जैद निवासी कोतवाली, उमर अहमद निवासी पूरा मुफ़्ती घायल हो गए। सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं।
 

 

विज्ञापन

5 of 9
अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक सूचना में मृतक की पहचान अतीक अहमद के पुत्र अबान अहमद के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच। पुलिस ने घायलों को तत्काल प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

6 of 9
अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार का रिकॉर्ड भी सामने आया है। परिवहन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार, कार संख्या यूपी 70 एफडब्ल्यू 2432 मोहम्मद जैद के नाम पंजीकृत है। वर्ष 2022 से 2026 के बीच इस वाहन के 16 चालान हुए हैं। इनमें छह चालान ओवरस्पीड के हैं। हादसे के समय भी कार मोहम्मद जैद ही चला रहा था।

विज्ञापन

7 of 9
अबान अहमद, अतीक अहमद का बेटा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

ऑनलाइन रिकॉर्ड के मुताबिक, 16 चालानों में से आठ का जुर्माना जमा किया जा चुका है, जबकि आठ चालानों का भुगतान अब तक लंबित है। ओवरस्पीड के चालानों में 27 जून 2026 को मेडिकल बाइपास पर काटा गया चालान भी शामिल है।

8 of 9
सड़क हादसे में अबान की मौत - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रयागराज से झांसी आ रही तेज रफ्तार कार खिल्ली गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और शाकिर उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहम्मद जैद, उमर अहमद और फारुख अहजम गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

9 of 9
Atiq Ahmed Family - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ओवरस्पीड सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुजीत सिंह ने बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार के कारण होती हैं। इसे रोकने के लिए परिवहन विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के ऑनलाइन चालान भी किए जा रहे हैं। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें