Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार से शादी का एक निमंत्रण कार्ड मिला, जिस पर मोहम्मद जायद का नाम और संपर्क नंबर दर्ज था। पुलिस ने उसी नंबर पर संपर्क कर घायलों और मृतकों की पहचान की। कार से कई मोबाइल फोन भी बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद घायल बार-बार सिर्फ इतना पूछ रहे थे, "भाई कैसे हैं... भाई कैसे हैं?" हालांकि, उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि वे अपनी पहचान या हादसे के संबंध में कुछ भी बता नहीं पा रहे थे।