माफिया अतीक अहमद के पुत्र अबान के एक आईफोन को लेकर उलझ गुत्थी अब सुलझ गई है। अबान का फोन घटना स्थल से गुम हो गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। झांसी आने पर अबान के भाई अहजम ने भी उसका फोन मांगा था, जिसे पुलिस नहीं दे उसी थी।
झांसी में सड़क दुर्घटना में मारे गए माफिया अतीक अहमद के पुत्र अबान के एक आईफोन को लेकर गुत्थी उलझ गई है। यह फोन घटना स्थल से गुम हो गया था। हालांकि पुलिस ने अबान का यह आईफोन बरामद कर लिया है। अबान के भाई अहजम ने भी झांसी पहुंचने पर उसका फोन मांगा था।
पुलिस ने पहले बताया था कि घटना स्थल से चार फोन बरामद हुए थे। ये सभी फोन पूंछ थाने में दाखिल कर दिए गए थे। बृहस्पतिवार सुबह हादसे के बाद खिल्ली गांव में फोरेंसिक टीम बुलाई गई। टीम ने कार से किताब, डायरी, रजनीगंधा के पाउच और सिगरेट की डिब्बी बरामद की।
विज्ञापन
2 of 11
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
कार में पांच सवारों के पास पांच मोबाइल फोन थे। हालांकि, बृहस्पतिवार देर-रात तक पुलिस को केवल चार मोबाइल ही मिल सके थे। अबान का आईफोन गायब होने से पुलिस काफी समय तक उसकी तलाश करती रही। माफिया अतीक और अशरफ के परिवार में अब अबान और अहजम ही बाहर थे। बड़ा बेटा उमर और अली जेल में बंद हैं, जबकि अतीक की बीवी शाइस्ता फरार है।
विज्ञापन
3 of 11
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
आईफोन की अहमियत
अतीक के अरबों रुपये का साम्राज्य और उसका नेटवर्क अबान और अहजम के इर्द-गिर्द घूम रहा था। ऐसे में अबान का मोबाइल पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकता था। पुलिस के हाथ में आने से पहले ही यह आईफोन गायब हो गया था। अहजम ने झांसी पहुंचने पर भाई के आईफोन के बारे में पुलिस से जानकारी मांगी थी। इसके बाद ही उस मोबाइल की खोज-खबर शुरू हुई।
4 of 11
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
आईफोन की बरामदगी
कई घंटे तक घटना स्थल के आसपास आईफोन को तलाशा गया। हालांकि, उसका कोई पता नहीं चल सका था। मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया। इससे पता चला कि फोन खिल्ली से करीब चार किलोमीटर दूर ग्राम अमरोख में एक युवक के पास है।
विज्ञापन
5 of 11
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
अमरोख गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि यह फोन उसे खिल्ली निवासी एक युवक ने दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।
विज्ञापन
6 of 11
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
नकदी और असलहों की चर्चा
हादसे के बाद कार में नकदी और असलहों के होने की भी चर्चा रही थी। हालांकि, पुलिस अफसरों ने इन चर्चाओं से साफ इन्कार किया है। पुलिस अधिकारी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग वहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन
7 of 11
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नकदी और असलहे होने की बात पूरी तरह से गलत है। सभी बरामद फोन पूंछ थाने में दाखिल करा दिए गए हैं।
8 of 11
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
छोटे भाई की मौत से टूट गया अली, दिनभर कोठरी में रहा गुमसुम
सड़क हादसे में छोटे भाई अबान अहमद की मौत की खबर से झांसी जेल में बंद अली अहमद गहरे सदमे में है। जेल सूत्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात से ही वह गुमसुम है। शुक्रवार को भी वह अपनी बैरक से बाहर नहीं निकला। सामान्य दिनों में अली कुछ समय टहलने और व्यायाम के लिए बाहर आता था, लेकिन इस बार पूरे दिन कोठरी में ही रहा।
9 of 11
अबान अहमद का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात वह सो नहीं सका। सुरक्षा जांच के लिए आने वाले जेल अधिकारियों से वह बार-बार हादसे के बारे में जानकारी लेता रहा। बताया गया कि उसने खाना नहीं खाया। शुक्रवार सुबह केवल हल्का नाश्ता किया और इसके बाद भोजन के लिए भी बाहर नहीं निकला।
10 of 11
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार में सबसे छोटा होने के कारण अबान सभी का चहेता था। झांसी जेल में अली से मिलने वह सबसे अधिक आता था। वह हर महीने तीन-चार बार मुलाकात करता था।
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : हादसे में क्षतिग्रस्त कार
एलआईयू और जेल कर्मियों की मौजूदगी में होने वाली इन मुलाकातों के कारण दोनों भाइयों का नियमित संपर्क बना रहता था। झांसी आते समय सड़क हादसे में अबान की मौत ने अली को गहरे सदमे में डाल दिया है।