यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की कार हादसे में हुई मौत पर नई जानकारी सामने आई है। अबान की कार हाईवे पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार की तकनीकी जांच कराई गई है। रिपोर्ट में भी हादसे की पुष्टि हुई है।
झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। जानकारी सामने आई है कि अबान की कार हादसे से पहले करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। इसका खुलासा हादसे के बाद तकनीकी जांच के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट में हुआ है।
तकनीकी जांच कमेटी ने हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार का मुआयना किया, उसके बाद यह रिपोर्ट सौंपी गई। रिपोर्ट से हादसे की तो पुष्टि होती है लेकिन, इसके पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी हालांकि दुर्घटना के हालत को देखते हुए चालक को झपकी आने की संभावना जताई जा रही है। जांच रिपोर्ट लखनऊ आला पुलिस अफसरों को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
2 of 18
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
छह अगस्त की सुबह प्रयागराज से झांसी आते समय झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अबान की कार हाईवे की सुरक्षा दीवार से जा भिड़ी थी। हादसे के बाद तकनीकी जांच के लिए परिवहन विभाग के आरआई राघव कुमार एवं एमटी (तकनीकी) प्रभारी शिव कुमार की अगुवाई में टीम बनाई गई।
विज्ञापन
3 of 18
सड़क से नीचे उतरी अबान की कार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
जांच के दौरान टीम ने कार के ब्रेकिंग सिस्टम, स्टीयरिंग, सस्पेंशन, पहिये, व्हील अलाइनमेंट, वाहन की बॉडी का क्रश पैटर्न, पैसेंजर कंपार्टमेंट, एयरबैग और सीट-बेल्ट सिस्टम की जांच की। जांच में यह भी देखा गया कि हादसे से पहले कार में कोई यांत्रिक खराबी तो नहीं थी।
4 of 18
डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली अबान की कार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कठोर दीवार से टकराने के बाद पीछे की सीट तक धंसा
अबान की कार में बायां फ्रंट हिस्सा कंक्रीट की कठोर दीवार से टकराने के बाद पीछे की सीट तक धंस गया था। हादसे के बाद कार का हाल देखकर यह पता चला कि उस समय उसकी रफ्तार 130 किलोमीटर के करीब थी। इसी रफ्तार में कार सीधे कंक्रीट की मजबूत सुरक्षा दीवार से जा टकराई।
विज्ञापन
5 of 18
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : हादसे में क्षतिग्रस्त कार
टक्कर की वजह से स्टीयरिंग से पहियों को नियंत्रित करने वाला टाई-रॉड क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग भी अबान की जान नहीं बचा सका। क्षेत्राधिकारी (मोंठ) सुनील शर्मा का कहना है कि तकनीकी टीम के सदस्यों ने आकर कार का परीक्षण किया था। उनकी जांच रिपोर्ट शासन को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
6 of 18
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कंक्रीट की दीवार से टक्कर में आगे का हिस्सा पीछे तक कैसे धंसा
सुरक्षा दीवार से टक्कर के बाद कार का बायां हिस्सा पूरी तरह पीछे की ओर धंस गया। तकनीकी भाषा में इसे फ्रंटल डिफॉर्मेशन क्रश कहते हैं। हादसे में अगली सीट पर बैठे यात्री के लिए यह सबसे जानलेवा होता है। कार लगभग 36.1 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से दौड़ रही थी।
विज्ञापन
7 of 18
अबान अहमद का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में चालक के पास सामने आई बाधा से बचने के लिए एक सेकंड का ही मौका था, उस दौरान भी कार करीब 36 मीटर आगे बढ़ गई। इस वजह से कंक्रीट की सुरक्षा दीवार से भिड़ते ही कार का फ्रंट क्रश जोन पीछे के पैसेंजर हिस्से तक जा पहुंचा था।
8 of 18
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
दस फीट ऊपर उछलने के बाद दाएं पहिये पर गिरी कार
हादसे में कार टक्कर के बाद करीब 10 फीट की ऊंचाई तक उछली और फिर दाएं टायर के बल नीचे आकर गिरी। ऐसी स्थिति में दायां पहिया और सस्पेंशन सामान्य सड़क संपर्क की तुलना में अचानक बहुत अधिक वर्टिकल इम्पैक्ट लोड झेलते हैं।
9 of 18
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
जमीन से टकराते समय वाहन का पूरा भार उस हिस्से में आया, इसे तकनीकी रूप से इम्पैक्ट लोडिंग बताया जाता है। हादसे के बाद इसी वजह से बाएं हिस्से के टकराने के बावजूद कार के दाएं हिस्से के टायर समेत सस्पेंशन क्षतिग्रस्त हो गया था।
10 of 18
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
अतीक के बेटे अबान समेत दो की सड़क हादसे में मौत
झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने आ रहे माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद (19) और उसके दोस्त मोहम्मद शाकिर (22) की 6 अगस्त 2026 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
11 of 18
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
हादसे में तीन लोग घायल हुए थे। घायलों को घायलों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उमेश पाल हत्याकांड और रंगदारी मांगने के आरोप में अतीक अहमद का बेटा अली अहमद एक अक्तूबर 2025 से झांसी जेल में निरुद्ध है।
12 of 18
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
उससे मिलने के लिए प्रयागराज निवासी उसका छोटा भाई अबान अहमद (19) अपने साथियों अहजम (26), मोहम्मद जैद (35), उमर (18) और मोहम्मद शाकिर (22) के साथ कार (यूपी-70 एफडब्ल्यू-2432) से सुबह करीब पांच बजे प्रयागराज से झांसी के लिए रवाना हुआ था। कार मोहम्मद जैद चला रहा था, जबकि आगे की सीट पर अबान बैठा था।
13 of 18
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
तत्कालीन एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के अनुसार, 6 अगस्त की सुबह करीब साढ़े दस बजे पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को बाहर निकाला।
14 of 18
Jhansi Accident
- फोटो : AI/अमर उजाला
सिर में गंभीर चोट लगने से अबान अहमद और मोहम्मद शाकिर की मौके पर ही मौत हो गई। घायल मोहम्मद जैद, अहजम और उमर को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने बताया कि सभी लोग झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने आ रहे थे।
15 of 18
atiq ahmd son aban death
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कार में मिला ये सामान
जांच के दौरान वाहन से गुटखा, सिगरेट की डिब्बी, अंग्रेजी भाषा की पुस्तकें, ‘स्टेशनरी शॉप ऑफ तेहरान’ से संबंधित सामग्री, एक जोड़ी जूते, चार जोड़ी चप्पल, चार मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया था।
16 of 18
अबान अहमद के के जनाजे में शमिल होने पहुंचा बड़ा भाई अली
- फोटो : अमर उजाला
दस माह में 40 बार भाई से मिलने आया था अबान
जेल सूत्रों के अनुसार, अबान अहमद पिछले करीब दस माह में अपने भाई अली अहमद से मिलने करीब 40 बार झांसी जेल आ चुका था। 6 अगस्त को भी वह साथियों के साथ नियमित मुलाकात (मिलाई) के लिए ही झांसी आ रहा था।
17 of 18
अबान के जनाजे में शमिल बड़े भाई उमर, अली और अहजम
- फोटो : अमर उजाला
असद के बाद अबान की भी झांसी में हुई मौत
झांसी में अतीक अहमद के परिवार के दो बेटों की मौत हो चुकी है। 13 अप्रैल 2023 को उमेश पाल हत्याकांड में वांछित असद अहमद को एसटीएफ ने पारीछा के पास मुठभेड़ में मार गिराया था। अब उसका छोटा भाई अबान अहमद सड़क दुर्घटना में जान गंवा बैठा। इस तरह अतीक के दोनों बेटों की मौत झांसी में हुई।
झांसी जिला कारागार में बंद अली अपने सबसे छोटे भाई अबान के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे में अबान की मौत की सूचना जेल प्रशासन के माध्यम से उसे दी गई। खबर मिलते ही अली बेसुध हो गया और फफक-फफक कर रोने लगा था।