फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ahmed Son Death: कैसे पलटी अतीक के बेटे आबान की कार? सामने आया हादसे का LIVE VIDEO; सबसे पहले यहां देखें

Wed, 12 Aug 2026 11:53 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। झांसी में हुए दर्दनाक हादसे के छह दिन बाद सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि कार चलते हुए अचानक सड़के से नीचे उतरती दिख रही है। फिर डिवाइडर से टकराकर हवा में कई फीट तक उछलती है। देखें पूरा वीडियो
विज्ञापन
1 of 17
Atiq Ahmed Son Death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद अब दुर्घटना से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो अबान की कार के पीछे चल रही दूसरी कार के डैशबोर्ड कैमरे से रिकॉर्ड हुआ है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अबान की क्रेटा कार हाईवे पर आगे चल रही है। कुछ ही क्षण बाद कार डिवाइडर से टकराती है। टक्कर इतनी जबरदस्त दिखाई दे रही है कि कार सड़क से काफी ऊंचाई तक उछलती दिखती है। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 17
सड़क से नीचे उतरी अबान की कार - फोटो : वीडियो ग्रैब
झांसी के पुंछ थाना इलाके में हुए इस हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार कार के सामने बछड़ा आ जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद अनियंत्रित हो गई थी। हालांकि पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन

3 of 17
डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली अबान की कार - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिस खंगाल रही वीडियो
वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि हादसे के समय कार की गति कितनी थी और डिवाइडर से टकराने के बाद वाहन किस तरह उछला। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य साक्ष्यों और घटनास्थल की परिस्थितियों का भी परीक्षण कर रही है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
 

4 of 17
हादसे का वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब
अतीक के बेटे अबान समेत दो की सड़क हादसे में मौत
झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने आ रहे माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद (19) और उसके दोस्त मोहम्मद शाकिर (22) की बृहस्पतिवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 
 
विज्ञापन

5 of 17
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में तीन लोग घायल हुए थे। घायलों को घायलों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उमेश पाल हत्याकांड और रंगदारी मांगने के आरोप में अतीक अहमद का बेटा अली अहमद एक अक्तूबर 2025 से झांसी जेल में निरुद्ध है। 

 
विज्ञापन

6 of 17
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : हादसे में क्षतिग्रस्त कार
उससे मिलने के लिए प्रयागराज निवासी उसका छोटा भाई अबान अहमद (19) अपने साथियों अहजम (26), मोहम्मद जैद (35), उमर (18) और मोहम्मद शाकिर (22) के साथ कार (यूपी-70 एफडब्ल्यू-2432) से सुबह करीब पांच बजे प्रयागराज से झांसी के लिए रवाना हुआ था। कार मोहम्मद जैद चला रहा था, जबकि आगे की सीट पर अबान बैठा था।
विज्ञापन

7 of 17
अबान अहमद का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के अनुसार, सुबह करीब साढ़े दस बजे पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक एक पशु कार के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

8 of 17
अबान अहमद का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को बाहर निकाला। सिर में गंभीर चोट लगने से अबान अहमद और मोहम्मद शाकिर की मौके पर ही मौत हो गई। घायल मोहम्मद जैद, अहजम और उमर को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने बताया कि सभी लोग झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने आ रहे थे। 

9 of 17
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
कार में मिला ये सामान
जांच के दौरान वाहन से गुटखा, सिगरेट की डिब्बी, अंग्रेजी भाषा की पुस्तकें, ‘स्टेशनरी शॉप ऑफ तेहरान’ से संबंधित सामग्री, एक जोड़ी जूते, चार जोड़ी चप्पल, चार मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
 

10 of 17
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
दस माह में 40 बार भाई से मिलने आया था अबान
जेल सूत्रों के अनुसार, अबान अहमद पिछले करीब दस माह में अपने भाई अली अहमद से मिलने करीब 40 बार झांसी जेल आ चुका था। बृहस्पतिवार को भी वह साथियों के साथ नियमित मुलाकात (मिलाई) के लिए ही झांसी आ रहा था।
 

11 of 17
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
असद के बाद अबान की भी झांसी में हुई मौत
झांसी में अतीक अहमद के परिवार के दो बेटों की मौत हो चुकी है। 13 अप्रैल 2023 को उमेश पाल हत्याकांड में वांछित असद अहमद को एसटीएफ ने पारीछा के पास मुठभेड़ में मार गिराया था। अब उसका छोटा भाई अबान अहमद सड़क दुर्घटना में जान गंवा बैठा। इस तरह अतीक के दोनों बेटों की मौत झांसी में हुई।

12 of 17
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
पहचान की गुत्थी सुलझाने में एक घंटे तक उलझी रही पुलिस
पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद कार सवारों की पहचान पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई। करीब एक घंटे तक पुलिस मृतकों और घायलों की शिनाख्त को लेकर उलझी रही। तकनीकी साक्ष्यों, चालक से पूछताछ और कार से मिले सुरागों के आधार पर आखिरकार मृतक की पहचान माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के रूप में हुई।

 

13 of 17
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
चालक के बदलते बयान से बढ़ा भ्रम
हादसे के बाद घायल चालक मोहम्मद जैद को मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वह होश में था, लेकिन पूछताछ के दौरान बार-बार अलग-अलग जानकारी देता रहा। इससे शुरुआती जांच में भ्रम की स्थिति बनी रही। हालांकि, वह लगातार अपने भाई के बारे में पूछता रहा और उसकी कुशलक्षेम जानने की कोशिश करता रहा।
 

14 of 17
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
‘आर्मी’ लिखी कार ने भी बढ़ाया संशय
कार के पिछले शीशे पर ‘आर्मी’ लिखा होने के कारण शुरुआत में लोगों ने अनुमान लगाया कि वाहन में सेना के किसी जवान या उसके परिजन सवार होंगे। हालांकि, जांच आगे बढ़ने के साथ यह धारणा गलत साबित हुई और कार सवारों की वास्तविक पहचान सामने आने लगी।

 

15 of 17
Jhansi Accident - फोटो : AI/अमर उजाला
डिजिटल साक्ष्यों से हुई पुष्टि
मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण तत्काल पहचान संभव नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने तस्वीरों का डिजिटल मिलान कराया। सोशल मीडिया प्रोफाइल और अन्य तकनीकी डाटा की भी जांच की गई। सभी तथ्यों का मिलान करने के बाद करीब एक घंटे में पहचान की पुष्टि हो गई।
 

16 of 17
अबान अहमद के के जनाजे में शमिल होने पहुंचा बड़ा भाई अली - फोटो : अमर उजाला
भाई की मौत की खबर सुन फफक पड़ा अली

झांसी जिला कारागार में बंद अली अपने सबसे छोटे भाई अबान के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे में अबान की मौत की सूचना जेल प्रशासन के माध्यम से उसे दी गई। खबर मिलते ही अली बेसुध हो गया और फफक-फफक कर रोने लगा।

विज्ञापन

17 of 17
अबान के जनाजे में शमिल बड़े भाई उमर, अली और अहजम - फोटो : अमर उजाला
जेल सूत्रों के मुताबिक, सामान्य दिनों में अली बैरक से बाहर निकलकर टहलता था लेकिन भाई की मौत की सूचना मिलने के बाद वह पूरे दिन बैरक से बाहर नहीं निकला। काफी देर तक गुमसुम बैठा रहा और किसी से बातचीत भी नहीं की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें