मेहीलाल ने अपनाया हर हथकंडा पर नहीं खिला सके कमल
- फोटो : अमर उजाला
मेहीलाल जौनपुर की सभी नौ सीटों में सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशी थे। वे अपनी जीत के लिए लोगों के घर जाकर पैर छूते थे, पैर पर सिर रख देते थे, मशीन से चारा काटते थे, सरसो की मड़ाई और गुड़ बनाने के लिए भट्ठा में ईधन तक झोंकते थे, इतना ही नहीं अपनी बात बनाने के लिए पैर दबाते और लोगों के बच्चों को गोद में खिलाते देखे गए।