यूपी के जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र में अवैध तरीके से चल रही पटाखा फैक्टरी में शनिवार शाम भयंकर विस्फोट हो गया। धमाके से मकान का छत तक ढह गया। मलबे में पिता-पुत्र सहित पांच लोग दब गए,जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। धमाका इतना तेज था कि पड़ोसियों की भी संपत्ति को नुकसान हुआ। वजह धमाके के कारण किसी की बाउंड्री गिरी तो किसी का कमरा ही ध्वस्त हो गया। हालांकि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। घटना मड़ियाहूं क्षेत्र के भंडरिया टोला पाही मोहल्ले की है।
शनिवार शाम पांच बजे तक मोहल्ले में सब कुछ सामान्य था। बच्चे खेल रहे थे तो महिलाएं अपने घरों में काम में व्यस्त थी। इसी बीच मुस्ताक के घर से धमाका हुआ। तेज आवाज से लोग दहल उठे। मुस्ताक के घर के बगल में स्थित मोबीन अहमद के मकान की बाउंड्री वाल गिर गई। ठीक उसके बगल में स्थित इम्तियाज अहमद के मकान का एक कमरा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इसके अलावा अगल-बगल के मकानों को मामूली क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
2 of 7
जौनपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, विस्फोट के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। बताते हैं कि धमाके की खबर सुनने के बाद नगर से भी लोग मौके पर भागकर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला। वहीं, मौके पर जुटे लोग करीब एक घंटे तक यही अंदेशा जताया कि इस विस्फोट के कारण गिरी छत के मलबे में तीन-चार लोग दबे होंगे।
विज्ञापन
3 of 7
जौनपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि फायर बिग्रेड के जवानों मलबे को शाम सात बजे तक हटा दिया। दूसरी ओर उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा ने घायल लोगों और लोगों के बारे में पूछताछ किया तो उन्होंने सिर्फ पांच लोगों के ही होने की बात बताई, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
4 of 7
जौनपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना में आखिर वही हुआ, जिसका अंदेशा अमर उजाला ने 28 अक्तूबर को ही जता दिया था। लेकिन इसके बाद भी ध्यान न देने का नतीजा ये हुआ कि घनी आबादी में अवैध तरीके से बन रहे पटाखा बनाने की फैक्ट्री में शनिवार को विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
5 of 7
जौनपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
पटाखा कारोबार की लापरवाहियों और अनदेखी को लेकर अमर उजाला ने अवैध पटाखा कारोबार ने तेरह वर्षों में ली 18 लोगों की जान, आधी थी कार्रवाई, पूरी करने की याद अब आई... शीर्षक से सिलसिलेवार खबरें प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी। इसके बाद भी प्रशासन ने इस ओर थोड़ी भी गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
6 of 7
जौनपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में पटाखे के कारण कई बड़े हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके जिम्मेदारों के स्तर से इसे लेकर उदासीनता बरती जाती है। देखा जाए तो नगर सहित जिले की कई मोहल्ले बारूद के ढेर पर हैं। कुछ लोग घनी आबादी में छुपे तौर पर पटाखों को बनाने और उन्हें बेचने का काम करते हैं। वहीं, प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी अनजान बना हुआ है।
जौनपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
नगर के कटघरा, चहारसू चौराहा, शाहगंज पड़ाव सहित विभिन्न मोहल्लों व तहसील तथा ग्रामीण कस्बों में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण व बिक्री थोक और फुटकर व्यवसाइयों द्वारा किया जाता है। सुरक्षा को दरकिनार कर चल रहे इस धंधे से कभी भी बड़ी घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है।