फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जला मासूम, तीन पशुओं की भी गई जान, देखें तस्वीरें

Wed, 24 Mar 2021 12:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
मासूम बच्चे की मौत। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक रिहायशी झोपड़ी में आग लगने से आठ साल के मासूम की जलकर मौत हो गई। वहीं, तीन पशुओं की भी जलने से जान चली गई और तीन घायल हो गए। घटना जिले के मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की है। झोपड़ी में सो रहे परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह खुद को बचाया। घर-गृहस्थी का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पाया। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
जानकारी के अनुसार, जमालपुर गांव निवासी विजय बहादुर गौतम का परिवार रात में खाना खाने के बाद झोपड़ी में सो गया। रात करीब 12 बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठने पर पड़ोस के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो झोपड़ी में सो रहे परिवार की नींद खुली।
विज्ञापन

3 of 5
कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण करते हुए बगल में पशुओं को रखने के लिए बनी दूसरी झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में शोर मचाते हुए लोग परिवार के सदस्य बाहर की ओर दोड़ पड़े।

4 of 5
विजय बहादुर की पत्नी और दो बेटे तो सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन मझला बेटा विक्रम(8) आग के बीच ही फंस गया। उसकी आग में जिंदा जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बगल की झोपड़ी में बंधा एक बछड़ा, एक पड़िया और एक बकरा की भी झुलसने से मौत हो गई, जबकि दो भैंस और एक गाय बुरी तरह झुलस गईं। आग से पड़ोस में स्थित भाई उदयराज गौतम व अमर बहादुर गौतम की भी झोपड़ी जल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें