बगल की झोपड़ी में बंधा एक बछड़ा, एक पड़िया और एक बकरा की भी झुलसने से मौत हो गई, जबकि दो भैंस और एक गाय बुरी तरह झुलस गईं। आग से पड़ोस में स्थित भाई उदयराज गौतम व अमर बहादुर गौतम की भी झोपड़ी जल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।