दीपक
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के प्रेम कहानी की जानकारी दीपक के दोस्त व युवती के पड़ोसी इंद्रजीत को भी थी, जो युवती को धीरे-धीरे चाहने लगा था, बाद में वह भी इंद्रजीत को चाहने लगी। युवती ने चोरी-छिपे दोनों दोस्तों को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसकी भनक दीपक को दो माह पहले लग गई, जिस पर उसने अपनी प्रेमिका को इंद्रजीत के नजदीक न जाने की सलाह दी थी। साथ ही बार-बार मुंबई भाग चलने की बात करता था, लेकिन, वह तैयार नहीं थी।