फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की हत्या: आखिर क्यों मौसेरे भाई ने मारी थी काजल को गोली, पुलिस को कई सवालों की तलाश

Wed, 10 Feb 2021 01:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 6
मृतक छात्रा, और जांच के दौरान पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मंगलवार को एक बीए की छात्रा को गोली मारकर हत्या कर गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, छात्रा के पिता ने तहरीर भी दी है, जिसमें उसके मौसेरे भाई को आरोपी बनाया है। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुट गई है। मौसेरा भाई हत्या की वारदात से फरार चल रहा है। पुलिस ने गिरफ्तारी के कई टीमें लगाई हैं। फिलहाल इस बात का पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी ने छात्रा को क्यों गोली मारी। परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव निवासी कुलदीप मौर्य की पुत्री काजल(19) राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह महराजगंज के डेल्हूपुर गांव निवासी फतेहबहादुर मौर्य के घर ननिहाल में एक पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। मंगलवार की अपराह्न काजल, अपनी बड़ी बहन ऋचा और चचेरा मौसेरे भाई रतासी निवासी धर्मेंद्र के साथ कमरे में मौजूद थी।

4 of 6
परिवार के अन्य लोग छत पर खाना खा रहे थे। ऋचा भी खाना लेने रसोई की ओर चली गई। अचानक कमरे से तेज आवाज होने पर परिवार के सभी लोग उस ओर दौड़े। कमरे में काजल खून से लथपथ पड़ी थी। वहां मौजूद धर्मेंद्र ने अन्य परिजनों ने तत्काल काजल को बदलापुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने काजल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
अपराध - फोटो : अमर उजाला
काजल के सीने के पास गहरा जख्म था। सूचना पाकर सीओ अशोक कुमार सिंह, बदलापुर एसआई प्रेमशंकर सिंह सीएचसी पहुंचे और परिवारवालों से पूछताछ की। उधर, महराजगंज एसओ ओमनारायण सिंह, एबीएस चौकी इंचार्ज हरिश्चंद्र सिंह ने घर पहुंचकर छानबीन की। परिजनों ने पहले गोली चलने से इंकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo pic
हालांकि डॉक्टर और पुलिस ने गोली के जख्म होने की पुष्टि की। देर शाम फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि देर रात पिता कुलदीप की तहरीर पर धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट होगा कि गोली क्यों मारी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें