फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हाईवे पर फटा तेज रफ्तार कार का टायर, कई मीटर तक फिसलकर ढाबे में जा घुसी; अल्मोड़ा जा रही निधि की मौत

Sun, 22 Mar 2026 07:10 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

हादसे का पूरा मंजर पास के ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराती है और कई पलटे खाने के बाद दूसरी गाड़ियों के बीच फंस जाती है।
विज्ञापन
1 of 5
हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, लड़की की मौत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हापुड़ स्थित नेशनल हाईवे-9 स्थित नए बाईपास पर रविवार दोपहर सड़क हादसे में दिल्ली से अल्मोड़ा जा रही एक कार कुचेसर रोड चौपला के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई पलटे खाते हुए पास के एक ढाबे में जा घुसी और वहां खड़ी दो गाड़ियों से टकरा गई। हादसे में कार चला रही दिल्ली निवासी युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
निधि - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से अल्मोड़ा जा रही थी निधि
पुलिस के अनुसार दिल्ली के द्वारका सेक्टर-06 निवासी निधि कमाल (37) पुत्री हेमन्दू कमाल रविवार दोपहर करीब पौने दो बजे अपनी कार से दिल्ली से अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। नेशनल हाईवे 9 के नए बाईपास पर जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला स्थित सूर्य शिवा ढाबे के पास पहुंची, उनकी कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डिवाइडर से टकराते ही कार का टायर फट गया और गाड़ी हवा में कई बार पलटते हुए सड़क किनारे ढाबे पर खड़ी दो अन्य कारों से जा भिड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
इसी कार में थी निधि - फोटो : अमर उजाला
हादसे का पूरा मंजर सीसीटीवी में कैद
हादसे का पूरा मंजर पास के ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराती है और कई पलटे खाने के बाद दूसरी गाड़ियों के बीच फंस जाती है। टक्कर के कारण कार के परखच्चे उड़ गए और युवती कार के भीतर ही बुरी तरह फंस गई।

4 of 5
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने घोषित किया मृत्य
हादसे की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायल युवती को कार से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए सिखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दो गाड़ियों से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला
जिन गाड़ियों से टकराई गाड़ी वो गुजरात के हैं
वहीं जो कार दो अन्य दो गाड़ियों से टकराई है वह लोग गुजरात के राजकोट निवासी गबरू और भारत भाई है जो दो गाड़ियों को लेकर गुजरात से नैनीताल से कैची धाम दर्शन करने जा रहे थे। जिस समय यह हादसा उस समय वह ढाबे पर खाना खाकर वापिस कार की तरफ लौट रहे थे कुछ सेकेंड की देरी होने पर वह बच गए वरना वह लोग भी इस हादसे में घायल हो जाते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें