फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर की 'हत्यारन' पत्नी: बांके से काटी पति की गर्दन, राज छिपाने के लिए बेटे को बुलाया; सच जान बेटा भी हैरान

Tue, 01 Apr 2025 06:46 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur Husband Murder Case: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक महिला ने पति की हत्या कर दी। पत्नी ने अपने शराबी पति की बांका से गर्दन काट डाली। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
हत्यारन पत्नी, मृतक अरविंद रैकवार और बेटा राजेश - फोटो : अमर उजाला
Hamirpur Murder Case: यूपी के हमीरपुर स्थित मुस्करा कस्बा में एक पत्नी ने अपने पति की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या भी सामान्य नहीं थी बल्कि बांका से पति की गर्दन काट डाली। घर की दीवारें और महिला के चेहरे पर खून के छींटे इस बात की गवाही दे रहे थे कि वारदात कितनी भयावह है। घटना की जानकारी जैसे ही आस-पास फैली तो पूरे इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच की। 
विज्ञापन

2 of 5
अरविंद की फाइल फोटो और हत्यारोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
महिला ने क्यों अपने ही हाथों से मिटाया सुहाग?
वारदात के बाद सबके मन में एक ही सवाल था कि आखिर एक पत्नी ने अपने ही हाथों से पति की इतनी निर्मम हत्या क्यों की? जिसे देखों यही सवाल एक दूसरे से पूछ रहा था। हालांकि इस सवाल के जवाब के लिए बहुत लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ा और महिला ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वह पति की शराब पीने की लत से तंग आ चुकी थी। वारदात के दिन भी वह शराब पीकर आया था और उससे लड़ाई कर रहा था। उसने गुस्से में आकर बांका से उसकी गर्दन काट डाली। 
विज्ञापन

3 of 5
पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद मां ने बेटे को फोन कर घर बुलाया
बेटे राजेश ने बताया कि उसकी मां ने उसे फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है। उसे डॉक्टर के पास लेकर चलने के लिए कहा। जब वह घर पहुंचा तो पिता बेड पर मृत पड़े थे और मां के हाथ में खून लगा था। मां ने तब तक बेटे को हत्या की सच्चाई नहीं बताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जब पुलिस ने खुलासा किया तो बेटा भी मां की सच्चाई जानकर सन्न रह गया। उसे अपनी मां के इस कृत्य पर यकीन नहीं हुआ। 

4 of 5
पुलिस हिरासत में कातिल पत्नी - फोटो : अमर उजाला
'मां, पिता से बहुत परेशान थी'
राजेश ने बताया कि पिता की शराब की लत से सभी परेशान थे। मां ने कई बार समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माने। सोमवार की दोपहर वह खेत में था, उसके दोनों भाई बाहर खेल रहे थे। बेटे ने बताया कि मां और पिता दोनों काम करते थे और वह खुद फल की रेहड़ी लगाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्यारन पत्नि ने सुनाई झूठी कहानी
इधर हत्या की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस व मीडिया कर्मियों को अनीता गुमराह करती रही। कहा कि वह और उसका पति घर में मौजूद थे। तभी अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर किसी धारदार हथियार से उसके पति की हत्या कर दी और बीच बचाव में वह घायल हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें