फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में न होती हिंसा, अगर ये 5 सबूत नजरअंदाज न करती पुलिस, एकलौती गलती ले डूबी

Wed, 25 Dec 2019 10:38 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 12
गोरखपुर में आज हुए हिंसक प्रदर्शन को रोका जा सकता था - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गोरखपुर में आज हुए हिंसक प्रदर्शन को रोका जा सकता है, अगर गोरखपुर पुलिस ने पहले से संजीदगी दिखाई होती। सर्तकता के नाम पर थानों पर बैठक की गई पर प्रशासनिक व पुलिस अफसर मौके को भाप नहीं पाए।

शहर में गश्त कर मौका मुआयना भी जैसे बंद आंखों से ही किया गया। प्रबुद्ध लोगों पर विश्वास करना भी पुलिस को भारी पड़ा। ऐसा अचानक नहीं हुआ, इस प्रदर्शन की तैयारी पहले से की गई थी। आगे की स्लाइड में देखिए पुलिस से कहां हुई चूक और पुलिस की किस गलती का परिणाम थी गोरखपुर में हिंसा...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
गोरखपुर में आज हुए हिंसक प्रदर्शन को रोका जा सकता था - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन की सारी तैयारियां चंद मिनटों में बेमतलब साबित हो गईं। दरअसल, पुलिस और प्रशासनिक अफसर कुछ प्रबुद्ध लोगों पर भरोसा कर फंस गए।

बड़ी मस्जिद में नमाज खत्म होने के बाद लोगों को निकालने के लिए पुलिस मौजूद थी लेकिन प्रबुद्ध लोगों के कहने पर पुलिस पीछे हट गई। प्रबुद्ध लोगों का तर्क था कि नव युवक हैं, विरोध करके लौट आएंगे। बस, इसी पर भरोसा करना पुलिस पर भारी पड़ गया और हिंसा भड़क गई।
विज्ञापन

3 of 12
गोरखपुर में आज हुए हिंसक प्रदर्शन को रोका जा सकता था - फोटो : अमर उजाला
पुलिस एक ओर खड़ी भीड़ के लौटने का इंतजार कर रही थी तो दूसरी ओर सकरी गलियों से भीड़ नखास चौक पर पहुंच गई जहां पर भीड़ को काबू करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल ही नहीं था। पुलिस जब तक पहुंचती तब तक भीड़ हमलावर हो गई और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस को लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

4 of 12
गोरखपुर में आज हुए हिंसक प्रदर्शन को रोका जा सकता था - फोटो : अमर उजाला
हिंसा सुनियोजित, घरों के बाहर पहले से रखे थे ईंट
- पिछले कई दिनों से यूपी में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। बृहस्पतिवार को लखनऊ में भी हिंसक घटनाएं हुईं। इसके बाद गोरखपुर पुलिस, प्रशासन सतर्कता बरतने का दावा किया मगर पुलिस मानो बंद आंखों से ही गश्त कर रही थी। नखास, रेती रोड, खूनीपुर, साहबगंज की सड़कों के किनारे घरों के बाहर ईंट रखे गए थे। ऐसा लगा कि सब कुछ योजना के तहत किया गया।
विज्ञापन

5 of 12
गोरखपुर में नखास में भीड़ बेकाबू - फोटो : अमर उजाला
हिंसक प्रदर्शन को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। जिस क्षेत्र में पथराव हुआ, वह काफी व्यस्त है। भीड़ पथराव के लिए घरों के बाहर रखी गई ईंट का ही सहारा लिया। पथराव के बाद पुलिस ने छानबीन की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
विज्ञापन

6 of 12
गोरखपुर में आज हुए हिंसक प्रदर्शन को रोका जा सकता था - फोटो : अमर उजाला
पता चला कि क्षेत्र में भवन का निर्माण नहीं हो रहा था। पुराने ईंट, पत्थर साजिशन जुटाए गए थे लेकिन इसकी भनक अफसरों को नहीं लग सकी। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने एक बार यह जानने की कोशिश नहीं कि आखिर घरों के बाहर ईंट क्यों रखे गए हैं? बाद में यही ईंट पुलिस बल पर बरसाए गए। ऐसे में यह कहना कि अचानक घटना हो गई, यह सही नहीं है।
विज्ञापन

7 of 12
गोरखपुर में भी हिंसक प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, उपद्रवियों द्वारा पहले से ही तैयारी कर ली गई थी, जिसे पुलिस भाप नहीं पाई और फिर हिंसा के रूप में सामने आई।

8 of 12
काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने गए थे लोग - फोटो : अमर उजाला
काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने गए थे लोग
जुमे की नमाज से पहले बड़ी मस्जिद के बाहर युवक सिर और हाथ पर काली पट्टी बांध रहे थे। पुलिस को तब ही शक हो गया था कि विरोध करेंगे लेकिन पुलिस जिन लोगों के साथ बैठक कर रही थी, वे लोग आखिरी तक पुलिस को इसी बात का भरोसा दिलाते रहे कि कुछ नहीं होगा।

9 of 12
gsdff - फोटो : अमर उजाला
पुलिस उनकी बातों में उलझ गई और फिर भीड़ बड़ी आसानी से शाहमारूफ की तंग गलियों से बाहर निकलकर सड़क पर उत्पात मचाने लगी।

10 of 12
gfh - फोटो : अमर उजाला
अघोषित कर्फ्यू सा माहौल
कोतवाली और राजघाट इलाके में घटना के बाद अघोषित कर्फ्यू सा माहौल हो गया। उपद्रवियों को खदेड़ने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई और फिर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अगुवाई में पुलिस टीम आरोपितों के घरों में दाखिल होकर उन्हें पकड़ी। मोहल्ले में लोगों को सुरक्षा का एहसास और उपद्रवियों में डर पैदा करने के लिए कई आरोपितों की पिटाई भी की गई।

11 of 12
closed shop - फोटो : अमर उजाला
हिंसक प्रदर्शन के बाद बंद हुई दुकानें।
विज्ञापन

12 of 12
fdrgrgd - फोटो : अमर उजाला
पीएसी के एडिशनल एसपी की गाड़ी का शीशा भी प्रदर्शन के दौरान टूट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें