उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी समय में उत्तराखंड के निवासी अजय सिंह बिष्ट हुआ करते थे। इनके गोरखपुर में आने से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर बेहद खास है। साथ ही इनकी कुछ विशेषताएं ऐसी हैं जिनके बारे में शायद कम ही लोग जानते होंगे। इनमें सबसे बड़ी विशेषता योगी का पशु प्रेम है। योगी को पशुओं से बेहद लगाव है।
विज्ञापन
2 of 6
योगी आदित्यनाथ
साल 1994 में दीक्षा के बाद वह योगी आदित्यनाथ बन गए थे। योगी हिंदू युवा वाहिनी संगठन के संस्थापक भी हैं, जो कि हिन्दू युवाओं का सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है। योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी से गणित से बीएससी की है। उन्हें गायों की सेवा बहुत पसंद है। गायों को लड्डू खिलाने के बाद वह हर रोज पानी जरूर पिलाते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
योगी आदित्यनाथ
1993 में पहली बार गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचे योगी की दीक्षा दिलाते समय विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल भी मौजूद थे।
थाइलैंड के एक पार्क में टाइगर के बच्चे को दूध पिलाते हुए योगी की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। छोटे चीते के साथ लाड-प्यार दिखाते हुए योगी आदित्यनाथ ने लोगों से बाघों को बचाने की अपील भी की थी।
4 of 6
योगी आदित्यनाथ
महंत योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर रहे ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के शिष्य हैं। उन्होंने कालू नाम का एक डॉगी भी पाल रखा है। 1998 से लेकर मार्च 2017 तक योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद रहे और हर बार उनकी जीत का आंकड़ा बढ़ता ही गया। 2017 में उन्होंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 1998 में उनका प्रचार करने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना ने उनकी तारीफ में कई डायलॉग भी बोले थे।
विज्ञापन
5 of 6
योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं। गोरखपुर में अपने ऑफिस में बंदर के साथ बैठकर काम करते वख्त आदित्यनाथ की फोटो किसी ने खींच ली, जो चर्चा का विषय बनी। पशु प्रेमी योगी का युवाओं में बड़ा क्रेज है।
1998 में पहली बार जब 12वीं लोकसभा (1998-99) के लिए योगी आदित्यनाथ चुने गए तो सबसे कम 26 साल की उम्र के सांसद थे। अपने गुरु के सामने आदित्यनाथ हमेशा झुक कर जमीन पर ही बैठते हैं। अखिल भारत योगी भेष महासभा के पदेन अध्यक्ष भी हैं महंत योगी आदित्यनाथ। मंदिर में पूजा करते आदित्यनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए हर बार सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रहती है।