फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनके नाम पर महोत्सव शुरू वो बुद्ध एक अदद माला को तरसे, देखें पहले दिन की झलकियां

Mon, 16 Dec 2019 10:23 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 7
कपिलवस्तु महोत्सव का रंगारंग आगाज पर सिद्धार्थ तिराहा पर उपेक्षित बुद्ध की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
कपिलवस्तु महोत्सव का रंगारंग आगाज रविवार को हुआ। जिनके नाम पर जनपद सिद्धार्थनगर का सृजन व स्थापना के उपलक्ष्य में उनकी स्थली कपिलवस्तु के नाम पर महोत्सव का आगाज हुआ।

इस मौके पर मुख्य स्तूप की बात छोड़िए, जिला मुख्यालय के साड़ी तिराहा व सिद्धार्थ तिराहा पर स्थापित बुद्ध की प्रतिमाओं पर एक अदद माला पहनाने की भी फुर्सत नहीं मिली।

इस दिशा में जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अमला उदासीन रहा। इसकी सर्वत्र चर्चा हो रही है। तस्वीरों में देखिए, आज से शुरू हुए सात दिवसीय महोत्सव के पहले दिन की झलकियां।
विज्ञापन

2 of 7
विभागों के स्टॉल पर योजनाओं की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विभागों के स्टॉल पर योजनाओं की जानकारी
महोत्सव में उद्यान, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पुलिस आदि विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। अतिथि और लोगों द्वारा कई विभागों के स्टालों पर भारी भीड़ लगी रही। उप कृषि निदेशक एलबी यादव, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह व नरेन्द्र त्रिपाठी, दनिेश नारायण भार्गव आदि के अथक प्रयास से लगाए गए कृषि विभाग के स्टॉल की सराहना हुई।

शिल्प जोन में कश्मीरी कपड़ों की धूम
कपिलवस्तु महोत्सव में स्थापित शिल्प जोन में इस बार कश्मीरी कपड़ों की धूम मची हुई है। हाल यह रहा कि प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने एक जैकेट भी खरीदी। इन दुकानों पर महिलाओं की सर्वाधिक भीड़ देखी गई। इसके अलावा चंदेरी सिल्क की साड़ी महिलाओं को खूब भा रही है।  

 
विज्ञापन

3 of 7
कपिलवस्तु महोत्सव में बिखरे बुद्ध भूमि के रंग - फोटो : अमर उजाला
बेटियों ने ली सेल्फी तो मुस्कुरा उठीं सीडीओ  
कपिलवस्तु महोत्सव में इस बार भी सेल्फी जोन का अपना एक खास आकर्षण बना हुआ है। विद्यामंदिर की बालिकाओं जूही, श्रेया, टीशा, मेघना,रूही और तस्लीम आदि ने अचानक अपने सामने मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर को पाकर उनसे सेल्फी की मासूम सी मांग कर दी। किसी आवश्यक काम के लिए तेजी से मुख्य मंच की तरफ जा रहीं सीडीओ बेटियों की इस भोली फरमाइश पर मुस्कुरा उठीं।

हॉट एयर बैलून व झूले का लिया आनंद
कपिलवस्तु महोत्सव में इस बार भी हॉट एयर बैलून का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। बीते महोत्सव में शुल्क अधिक होने के कारण बड़ी संख्या में जनपदवासी वंचित हो गए थे। इस बार मामूली शुल्क के कारण पहले ही दिन कतार लगी रही। इसके अलावा अलग-अलग झूले पर बच्चों समेत युवक व महिलाओं ने भी जमकर आनंद उठाया।

4 of 7
मंत्री ने अपने फोन से सेल्फी लेकर जोन का उद्घाटन किया - फोटो : अमर उजाला
सेल्फी लेकर मंत्री ने किया उद्घाटन
कपिलवस्तु महोत्सव में स्टॉल का प्रदर्शन करने के दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी और सांसद जगदंबिका पाल जब सेल्फी जोन में पहुंचे, तो लोगों ने सेल्फी लेने की बात कही। इस पर मंत्री ने अपने फोन से सेल्फी लेकर जोन का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएम दीपक मीणा, एसपी विजय ढुल, सीडीओ हर्षिता माथुर भी सेल्फी लेते दिखे।

उद्घाटन में इंतजार न करने पर सांसद नाराज
कपिलवस्तु महोत्सव में बगैर उनका इंतजार किए मुख्य अतिथि द्वारा फीता कटवाकर उद्घाटन किए जाने पर सांसद जगदंबिका पाल ने गहरा रोष जताया। जिलाधिकारी से कड़ी आपत्ति व्यक्त की। सांसद ने कहा कि काफी पहले से फोन का इंतजार कर रहा था, पर किसी ने संपर्क ही नहीं किया। यह स्थिति ठीक नहीं है।

 
विज्ञापन

5 of 7
पहले दिन मंच पर स्थानीय कलाकारों को मौका मिला - फोटो : अमर उजाला
नृत्य व गायन के बच्चे पुरस्कृत
महोत्सव के पहले दिन मंच पर स्थानीय कलाकारों को मौका मिला। तीन कलाकारों ने प्रस्तुति दी। सोनिया ने रिकॉर्डिंग डांस तो प्रत्युष पाठक व हर्ष गौड़ ने गीत प्रस्तुत किया। बाद में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव व जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद कुमार राय ने सभी बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

बुद्ध के जीवन पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगी
कपिलवस्तु महोत्सव में भगवान बुद्ध के जीवन दृश्यों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है। राजकीय बौद्ध संग्रहालय पिपरहवा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने किया। इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्याम धनी राही, चौधरी अमर सिंह, डीएम दीपक मीणा, एसपी विजय ढुल, सीडीओ हर्षिता माथुर,  एडीएम सीताराम गुप्ता, एएसपी मायाराम वर्मा, एसडीएम सदर उमेश चन्द्र निगम, संग्रहालय रामानंद प्रजापति आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

6 of 7
कपिलवस्तु महोत्सव का रंगारंग आगाज - फोटो : अमर उजाला
फोटोफ्रेम में दिखी जनपद की झलक
कपिलवस्तु महोत्सव में पहली बार स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र से परहेज करते हुए मुख्य अतिथियों, अतिथियों, बड़े कलाकारों को जनपद की ऐतिहासिक, धार्मिक व अन्य प्रमुख स्थलों के चित्र वाला फोटोफ्रेम देकर स्वागत किया गया। यह अभिनव प्रयोग जिलाधिकारी दीपक मीणा ने किया है। जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कपिलवस्तु महोत्सव का रंगारंग आगाज - फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक विद्यालय के 108 शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने सरस्वती वंदना से जब कार्यक्रम की शुरुआत की तो माहौल खुशनुमा हो गया। इसके बाद विद्या मंदिर की बेटियों ने स्वागत गीत से अद्भुत छटा बिखेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें