महाराजगंज जिले से बड़ी खबर है। यहां पुलिस की डांट से दुखी युवक ने बीती रात अपने उपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी, देर रात उसने दम तोड़ दिया। मामले में आज पुलिस चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।
मामला, जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलपुर खेसरहा के टोला किशुनपुर का है। जहां सोमवार को एक दिव्यांग युवक ने पुलिस के डांट से क्षुब्ध होकर देर रात करीब साढ़े नौ बजे अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी थी। उसके बाद बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाने लगा।
विज्ञापन
2 of 5
दिव्यांग युवक की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
लोग जब तक युवक को बचाने की प्रयास करते, तबतक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाए, जहां पर इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां पर रात करीब ढाई बजे उसकी मौत हो गई। दिव्यांग की मौत पर मंगलवार को आनन फनन में रेंगहिया चौकी इंचार्ज भगवान बक्स सिह को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
दिव्यांग का भाई।
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के भाई कमलेश का कहना है कि सोमवार सुबह मामूली बात को लेकर भाई जगरनाथ (24) का पड़ोस की आशा देवी से विवाद हो गया था। आशा देवी इस मामले को लेकर पुलिस चौकी रेंगहिया में फरियाद लेकर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस चौकी पर उसके दिव्यांग भाई को बुलाया गया।
4 of 5
शीतलपुर पुलिस चौकी।
- फोटो : अमर उजाला
चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने उसके भाई को वहां से डांट फटकार लगाई। साथ ही कड़ी चेतावनी देते हुए चौकी से उसे भगा दिया। दिव्यांग भाई जगरनाथ देर शाम घर लौटा और कुछ घंटे बाद उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। दिव्यांग भाई जगरनाथ की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस चौकी पर खड़ा दिव्यांग का वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि इस मामले में चौकी इंचार्ज भगवान बक्स सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम को निर्देश दिया गया है। साथ ही महिला समेत चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है।