नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव से प्रभावित शाहमाहरूफ बाजार, मदीना मस्जिद चौराहा और नखास चौक में सोमवार को शांति रही। दुकानें खुली रहीं। इलाके में चहल-पहल भी देखने को मिली। वहीं, उपद्रवियों को चिह्नित करने और उनकी धरपकड़ का सिलसिला जारी रहा। सोमवार को पुलिस ने दो पत्थरबाजों सहित पांच आरोपितों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
2 of 4
पथराव और उपद्रव करने वाले कौन?
- फोटो : अमर उजाला
पत्थरबाजों की पहचान फोटो पोस्टर से हुई है। मामले में अब तक पांच पत्थरबाज सहित 28 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। कोतवाली पुलिस ने उपद्रव मामले में जारी किए गए फोटो पोस्टर से पहचान कर खूनीपुर निवासी सलाउद्दीन पुत्र मुहम्मद हसन और तुर्कमानपुर निवासी जाहिद अली पुत्र हमीद को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों का नाम मुकदमे में नहीं था, लेकिन विवेचना के दौरान पहचान हुई तो नाम बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
3 of 4
सड़कों पर सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
अब नामजद आरोपियों की संख्या 38 हो गई है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने तीन और युवकों को धारा 144 के उल्लंघन व शांतिभंग के आरोप में कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।
राजघाट थाने में एक और मुकदमा दर्ज, अब 1200 आरोपित
जुमे की नमाज के बाद शाहमाहरूफ स्थित जामा (बड़ी) मस्जिद के पास सैकड़ों लोगों के एकत्रित होने के मामले में चौकी इंचार्ज बसंतपुर की तहरीर पर सोमवार को राजघाट थाने में धारा 144 के उल्लंघन में करीब दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। इससे पहले कोतवाली पुलिस प्रभारी जयदीप वर्मा और नखास चौकी इंचार्ज ने 36 नामजद सहित 1000 लोगों के खिलाफ 21 धाराओं में केस दर्ज कराया था। कोतवाली और राजघाट थाने के अज्ञात आरोपियों की संख्या अब बढ़कर 1200 हो गई है।