लखनऊ के इंस्पेक्टर, अधिवक्ता और मंत्री प्रदीप शुक्ल के बाद गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा नेता की फेसबुक आईडी हैक होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए यूपी पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिन में जालसाजों द्वारा लोगों की फेसबुक आईडी को हैक कर मैसेंजर के जरिये बीमारी और एक्सीडेंट की बात कह कर रुपये मांगने के मामले तेजी से बढ़े हैं। अब तक कई लोगों ने पुलिस में इस तरह की शिकायत दर्ज कराई है।
बीते शुक्रवार को गोरखपुर के ही भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री कूड़ाघाट निवासी प्रदीप शुक्ला, लखनऊ के एक इंस्पेक्टर और एक अधिवक्ता के साथ भी ऐसी ही जालसाजी की बात सामने आई थी। इससे पहले भी गोरखपुर में तैनात एसडीओ विवेक सिंह के साथ भी इसी तरह की जालसाजी हुई थी जिसमें केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
2 of 4
How to hack facebook account
पुलिस भी हुई सतर्क, एडवाइजरी जारी करने का निर्देश
एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मियों को इसके लिए एडवाइजरी जारी करने का निर्देश दिया है। वहीं सर्विलांस सेल का मानना है कि जालसाज उन्हीं लोगों की फेसबुक आईडी को हैक कर रहे हैं, जिसमें या तो सिक्योरिटी फीचर नहीं हैं या फिर उन्होंने अपनी आईडी मोबाइल नंबर से बनाई है।
विज्ञापन
3 of 4
facebook hack
सोशल मीडिया: सावधानी बरतें तो साइबर अपराध से बचेंगे
सोशल नेटवर्किंग साइट्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के प्रयोग में कुछ सावधानियां बरत कर आप साइबर अपराध से बच सकते हैं। गोरखपुर पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है।
0 अपना यूजर आईडी एवं पासवर्ड किसी से शेयर न करें
0 अपना पासवर्ड मजबूत रखें।
0 पासवर्ड में अल्फाबेट, न्यूमैरिक, स्पेशल कैरेक्टर आदि का प्रयोग अवश्य करें
0 अपनी निजी जानकारियां व फोटो पोस्ट करने में सावधानी बरतें
0 किसी भी अवांछनीय लिंक/मैसेज पर क्लिक करने से बचे
0 अनजान व्यक्ति से फ्रेंडशिप न रखें
0 लाइव लोकेशन शेयर न करें
0 स्मार्ट फोन में हमेशा स्क्रीन लॉक/पासवर्ड लगाकर रखें
0 साइबर कैफे पर सोशल नेटवर्किंग साइट का प्रयोग करने के बाद लॉगआउट करना न भूलें एवं गोपनीयता बनाये रखें
0 सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक/इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से यदि आपके परिचित द्वारा मैसेज करके पैसे की मांग की जाए तो उनसे फोन से संपर्क करने के उपरांत ही लेनदेन करें