महराजगंज के जिला अस्पताल परिसर में सिपाही के हंगामे से लोग घंटे भर परेशान रहे। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो आरोपी सिपाही का मेडिकल कराया गया। जांच में पाया गया कि सिपाही शराब के नशे में धुत था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच रिपोर्ट एसपी को भेजी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
अस्पताल में सिपाही ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को दोपहर बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही भानू सिंह पहुंचा और स्टाफ को अपशब्द कहने लगा। स्टाफ ने जब विरोध किया तो वह लड़ाई पर उतारू हो गए। कुछ लोगों ने उसे पकड़कर इमरजेंसी से बाहर किया। इसके बाद वह अस्पताल परिसर में घूम-घूम कर शोर मचाने लगा।
विज्ञापन
3 of 4
अस्पताल में सिपाही ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
तीमारदारों को दौड़ाने लगा। लोग घंटों उसका उत्पात देखते रहे। किसी ने इसकी जानकारी एसपी को दी तो कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी से कर्मी मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ का पुलिस चौकी पर ले गए। यहां से अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया गया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
अस्पताल में सिपाही ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि एक सिपाही इमरजेंसी में स्टाफ से उलझ गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे ले गई तो मामला शांत हुआ। कोतवाल सर्वेश सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही भानू सिंह का मेडिकल कराया गया है। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसपी को भेज दी गई है। जांच में सिपाही शराब के नशे में पाया गया। वह आगरा का रहने वाला है तथा यहां पुलिस लाइन में तैनात है।