फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद होनी है शादी, होटल में पकड़ी गई, बोली- हमें जाने दो साहब, कैसे मुंह दिखाएंगे

Tue, 18 Jun 2019 11:19 AM IST
शाहरुख खान सुनील कुमार सिंह, देवरिया
विज्ञापन
1 of 8
हिरासत में ली गईं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
देवरिया के स्टेशन रोड पर संचालित तीन होटलों में सोमवार को छापा मारकर पुलिस ने 29 महिलाएं और 27 पुरुषों को रंगरेलियां मनाते पकड़ा। घरवालों से बिना बताए होटल पहुंचे युवक-युवतियों को जब पुलिस ने पकड़ा तो वे गिड़गिड़ाने लगे। कोई हाथ जोड़ रहा था तो कोई पैर पकड़कर माफी मांग रहा था। वे बार-बार कह रहे थे कि साहब हमसे गलती हो गई, जाने दो। पहली बार ही होटल में आए हैं। घरवालों और रिश्तेदार जानेंगे तो बहुत बेइज्जती होगी। किसी को मुंह कैसे दिखाएंगे। पुलिस सारी दलीलों को दरकिनार करते हुए सभी को सख्ती दिखाते हुए वाहन में बैठाकर कोतवाली और महिला थाने ले गई।
विज्ञापन

2 of 8
हिरासत में ली गईं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन रोड के अधिकांश होटलों में अय्याशी का धंधा काफी समय से चलता रहा है। पहले भी कई बार हुई कार्रवाई में कई जोड़े पकड़े गए। कुछ दिनों तक धंधा बंद रहता है तो फिर से शुरू हो जाता है। इन होटलों में युवक-युवतियों से ली जाने वाली आईडी न तो तस्दीक की जाती है और न ही उनके आपसी संबंधों के बारे में जानकारी ली जाती है। अधिक रुपये की लालच में युवक-युवतियों को होटल में कमरा भी सहजता से उपलब्ध हो जाता है। 
विज्ञापन

3 of 8
होटल से हिरासत में ली गई लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों की शिकायत को पुलिस गंभीरता से नहीं लेती थी। इसका नतीजा यह हुआ कि होटलवालों का मनोबल बढ़ता गया। स्थानीय लोगों ने इस बारे में एसपी से शिकायत की तो पुलिस हरकत में आ गई। सोमवार को तीन होटलों में ही छापेमारी की गई तो रंगरेलियां मनाते पकड़ लिए गए। पकड़े गए लोग पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगे।

दो दिन बाद होनी है शादी, होटल में पकड़ी गई

4 of 8
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक युवती ने पुलिस को बताया कि शादी तय है। दो दिन बाद ही होने वाली है। शादी से पूर्व प्रेमी से मिलने का वादा की थी, इसलिए मिलने चली आई। कुछ अपने को पति-पत्नी तो कुछ बेइज्जती होने की दुहाई देकर छोड़ने की बात कह रहे हैं। छापेमारी करने पहुंचे पुलिसवालों ने किसी की न सुनी। पकड़ी गईं महिलाओं से महिला पुलिस पूछताछ कर रही हैं। 
 
विज्ञापन

रेलवे चौकी से चंद कदम की दूरी पर हो रहा धंधा

5 of 8
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देवरिया रेलवे चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित लगभग हर होटल में अय्याशी का धंधा चलता है। इसके बाद भी पुलिस के बेखबर रहने की बात किसी के गले नहीं उतर रही। पुलिस क्यों मौन रहती है, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। स्टेशन के आसपास के लोगों ने बताया कि बिहार की तरफ से आने वाली ट्रेनों से कुछ युवतियां आती हैं। स्कूल ड्रेस में और बैग लिए वह स्कूल जाने की बजाय होटलों में चली जाती हैं। दिन भर होटल में रहने के बाद वे शाम के समय ट्रेन से घर चली जाती हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
होटल से हिरासत में ली गई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत की गई थी कि होटलों की निगरानी रखी जाए। दिन में जब भी बिहार की तरफ से ट्रेन आए तो पुलिसवाले बाइक लेकर होटलों के आसपास पहुंचें, लेकिन पुलिसवाले ऐसा नहीं करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन होटलों में दिन के समय अधिकांश पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं जाते हैं। कम उम्र के बाद भी होटलों में कमरे मिल जाते हैं। इस पर जिला प्रशासन और पुलिस को सख्ती बरतनी होगी। क्योंकि होटलवालों को सिर्फ रुपये से मतलब होता है। 
विज्ञापन

भाग रही महिला को दौड़ाकर पकड़ा

7 of 8
होटल से बाहर आती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
छापेमारी के दौरान होटल सहारा पैलेस के एक कमरे से निकलकर महिला भागने लगी। महिला पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ा और ले आई। स्थानीय लोगों का कहना था कि महिला इस होटल में प्रतिदिन आती है। पुलिस इन मामलों की भी जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन

8 of 8
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी के निर्देश पर दल-बल के साथ छापेमारी कर तीन होटलों से 29 महिलाओं, 27 पुरुषों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इन होटलों के चार कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। नाबालिग लड़कियों के परिवारवालों को सूचना दी गई है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -शिष्यपाल, एएसपी

देश ( India News ) की खबरों के ताजा अपडेट ( Hindi News ) के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें