संतकबीरनगर में जिला योजना की बैठक के दौरान शाम 5:30 बजे सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल विधायक राकेश सिंह में हुई जूतम पैजार का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बीेजेपी विधायक और सांसद
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक, व्हाट्स एप, ट्विटर आदि पर भाजपा के इन दोनों जनप्रतिनिधियों की मारपीट छा गई। इस सबके बीच भाजपा की खूब भद पिटती दिखी। फेसबुक पर अजय कुशवाहा ने ‘किसका बूट कितना मजबूत...?’
विज्ञापन
3 of 5
बीजेपी विधायक और सांसद में बहस
- फोटो : अमर उजाला
पोस्ट के हैशटैग में बीजेपी और संतकबीरनगर लिखा। एक फेसबुक यूजर अनुपम त्रिपाठी ने घटना की वीडियो पर कमेंट किया कि शर्म करना चाहिए इन लोगों को।
4 of 5
बीजेपी सांसद और विधायक आपस में भिड़े
- फोटो : अमर उजाला
इस पोस्ट पर होते हुए ऐसा काम करते हुए। अशरफ अली ने कमेंट किया, कोई मित्र ये बता सकता है कि कितने जूते मारे गए हैं माननीय विधायक जी को? अमित राय ने लिखा, ये बीजेपी की जमीनी हकीकत है, शहादत पर सियासत नहीं सियासत पर भी सियासत हो।
मीटिंग में मौजूद विधायक और सांसद
- फोटो : अमर उजाला
संकेत ने लिखा, देश की सबसे अनुशासित पार्टी के विधायक को उनकी पार्टी के सांसद ने जूतों से पीटा। मणिकांत द्विवेदी ने लिखा, पहले जनता लड़ती थी अब ये लोग। इस घटना से जुड़े वीडियो को शाम तक लाखों बार देखे जा चुके थे।