यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) को लखनऊ एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad university) जाने से रोक दिया गया। इससे पूरे प्रदेश में जगह-जगह सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंक रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं के साथ बसपा कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए हैं। सपाजनों का प्रदर्शन देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन
2 of 11
सपाजन
- फोटो : amar ujala
प्रदेश के हर जिले में सपाजन सड़क पर उतर आए हैं। इसी क्रम में सोनभद्र के राबर्ट्सगंज बढौली चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। वहीं, चंदौली में अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) की गिरफ्तारी के बाद सपाजन मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर बैठ गए।
विज्ञापन
3 of 11
सपाजन
- फोटो : amar ujala
जौनपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर के सड़क जाम कर लिया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मिर्जापुर में अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) की गिरफ्तारी के विरोध में सपाजनों ने भरूहना चौराहे पर जाम लगाया। भदोही में भी सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर जाम लगाया।
4 of 11
सपाजन
- फोटो : amar ujala
मऊ जिले में सपाजनों ने बालनिकेतन चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) का पुतला फूंक कर सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही लोकतंत्र और तानाशाही के विरोध में कलेक्ट्रट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को सौंपा। आजमगढ़ में सपा और बसपा दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
5 of 11
सपाजन
- फोटो : amar ujala
वहीं, वाराणसी में मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक हुई। कलेक्ट्रेट के अंदर डीएम पोर्टिको पर सपाजनों प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) के खिलाफ लगाए नारे लगाए। साथ ही लंका रोड पर सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) के पोस्टर पर कालिख पोत दी।
विज्ञापन
6 of 11
सपाजन
- फोटो : amar ujala
बस्ती जिले में भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) की गिरफ्तारी के विरोध में सपा नेता और कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर जुट रहे हैं। वहीं, अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) की गिरफ्तारी के विरोध में देवरिया के सपाजन भी सड़क पर उतर गए हैं। उन्होंने कचहरी चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) का पुतला फूंका।
विज्ञापन
7 of 11
सपाजन
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर जिले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव सहित अनेक पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
8 of 11
सपाजन
- फोटो : amar ujala
उधर, सन्तकबीरनगर में मंगलवार को दोपहर बाद खलीलाबाद कस्बे में सपा के कार्यकर्ताओं विरोध प्रदर्शन किया। तहसील गेट पर सड़क जाम कर धरना दे रहे सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) का पुतला भी फूंका। दिन के करीब तीन बजे सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष गौहर अली खान की अगुवाई में निकलकर मुख्य सड़क पर प्रदर्शन शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) का पुतला दहन करने के बाद सड़क जाम व धरना खत्म किया।
9 of 11
सपाजन
- फोटो : amar ujala
संभल जिले में अखिलेश यादव(Akhilesh yadav) को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने पर पूरे संभल में जगह-जगह सपाजनों ने प्रदर्शन किया। संभल में जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में संभल-गजरौला राज्य राजमार्ग पर एक घंटा जाम लगाया। साथ ही योगी सरकार का पुतला फूंका। वहीं, संभल की गुन्नौर तहसील के बबराला में आगरा-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन घंटे जाम लगाया।
10 of 11
सपाजन
- फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद में प्रयागराज जाने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh yadav) को रोके जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में गांधी पार्क चौराहे पर उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, एटा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मैनपुरी जिले में अखिलेश यादव(Akhilesh yadav) को लखनऊ हवाई अड्डे पर रोके जाने को लेकर मैनपुरी व घिरोर, बेवर में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। शहर में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने शहर के आवास विकास स्थित सपा कार्यालय से रैली निकालकर ईशन नदी पुल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) का पुतला फूंका। वहीं घिरोर में भी सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बेवर में योगी का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।