फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: हेड कांस्टेबल ने की पत्नी की निर्मम हत्या, 7 बच्चों पर धारदार हथियार से हमला फिर उठाया ये खौफनाक कदम

Sat, 15 May 2021 08:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

पत्नी से विवाद के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के हेड कांस्टेबल ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। उसने धारदार हथियार से वार कर पत्नी को मौत को मौत के घाट उतार दिया वहीं सात बेटे-बेटियों को भी घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन से कट कर आत्म हत्या कर ली। जिसने भी यह घटना सुनी उसकी रूह कांप गयी. 
विज्ञापन
1 of 6
गाजीपुर में हेड कांस्टेबल ने पत्नी और बच्चों पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के  उसिया गांव में शनिवार की भोर में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया. दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसिया गांव में  पारिवारिक कलह से ऊबकर हेड कांस्टेबल मुंशी यादव ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या करने के बाद सभी सात संतानों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर गंभीर रूप से घायल तीन मासूमों का उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उसिया गांव निवासी मुंशी यादव (42) प्रयागराज में पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात था। जनवरी में उसका स्थानांतरण फतेहपुर हो गया था। वहां से चिकित्सा अवकाश लेकर पांच जनवरी को वह घर आ गया था तब से यहीं पर था।  शुक्रवार रात वह परिवार के साथ छत पर सोया था। 
विज्ञापन

2 of 6
गाजीपुर में हेड कांस्टेबल ने पत्नी और बच्चों पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
भोर में किसी बात को लेकर पत्नी रीना देवी (38) से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई की गुस्से में उसने पत्नी के सिर और गले पर धारदार हथियार से वारकर करना शुरू कर दिया। उसकी चीख सुनकर पुत्री नेहा (16) , रीतू (13) , नीतू (10) और वर्षा (8) की नींद टूट गई। उनके शोर मचाने से पूर्व ही सिपाही ने धारदार हथियार से हमलाकर उन्हें भी लहूलुहान कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
गाजीपुर में हेड कांस्टेबल ने पत्नी और बच्चों पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सो रही पुत्री सुधा (6), कृष्णा (2) और श्याम (7) पर भी जानलेवा हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीखने - चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी के बड़े भाई की पत्नी जैसे ही घटनास्थल पर पहुंची। सभी को लहूलुहान देखकर बेहोश होकर गिर पड़ी। 

4 of 6
गाजीपुर में हेड कांस्टेबल ने पत्नी और बच्चों पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
 आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां रीना देवी की मौत हो गई। नेहा, रीतू, नीतू और वर्षा का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया वहीं सुधा, कृष्णा और श्याम की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
गाजीपुर में हेड कांस्टेबल ने पत्नी और बच्चों पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
 इधर वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी ने ककरही डेरा के सामने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गाजीपुर में हेड कांस्टेबल ने पत्नी और बच्चों पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर एसपी डा. ओपी सिंह ने कहा कि  मुंशी यादव हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। जनवरी में छुट्टी पर घर आए थे। इन्हें चर्म रोग था। इसके चलते वह अवसाद में रहते थे। गड़ासे से पत्नी और बच्चों की हत्या के उद्देश्य से हमला किया था। पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद हेड कांस्टेबल ने गांव के बाहर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें