फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर अग्निकांड: बस में धधकती आग में कई बरातियों की थम गईं सांसें, तस्वीरों में देखें मौत का दर्दनाक मंजर

Mon, 11 Mar 2024 04:01 PM IST
प्रगति चंद प्रगति चंद, गाजीपुर।

सार

Ghazipur Bus Fire News: बरातियों से भरी बस में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई। घटना को लेकर मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की खबर पर डीएम, एसपी के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
1 of 12
Ghazipur Bus Fire News - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बरातियों से भरी बस में आग लगने से कई लोग झुलस गए हैं। जिसमें पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को शादी समारोह को लेकर बस में सवार लोग महाहर धाम जा रहे थे। इसी दौरान एचटी लाइन के संपर्क में आने से मिनी बस में आग गई। बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इस दौरान धधकती आग में कई जिंदगिंयां थम गईं। हादसे के दौरान बस से कूदकर कईयों ने अपनी जान बचाई। एक महिला बिलखते हुए बताया कि बस में बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें ...

विज्ञापन

2 of 12
Ghazipur Bus Fire News - फोटो : अमर उजाला
बस में मऊ जिले के लोग सवार थे। जो बेटी की शादी समारोह कराने के लिए महाहर धाम जा रहे थे। जिसमें हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग झुलसे हैं। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग इतनी भीषण लगी थी कि बुझाने का साहस कोई नहीं जुटा पा रहा था।

इसे भी पढ़ें; गाजीपुर बस अग्निकांड: जिंदा बची महिला ने बयां की हादसे की कहानी, बिलखते हुए बोली- बच्चे भी सवार थे
विज्ञापन

3 of 12
Ghazipur Bus Fire News - फोटो : अमर उजाला
आग की लपटें देख लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। बस में आग लगने के बाद कई लोगों ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में बचे लोग रोते-बिलखते अपने लोगों को ढूंढते रहे। वहीं कई लोगों को झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

इसे भी पढ़ें; गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: HT लाइन के संपर्क में आने से बस में लगी आग, 5 की मौत की पुष्टि; CM ने लिया संज्ञान

4 of 12
Ghazipur Bus Fire News - फोटो : अमर उजाला
घटना गाजीपुर जिले के मरदह थाना के 400 मीटर के पास हुई। एचटी तार के संपर्क में आने के बाद बस में आग लग गई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि गाड़ी जनपद के बाहर की है। यह घटना कैसे हुई है देखा जा रहा है। कितने लोगों की मौत हुई है। अभी यह बता पाना मुश्किल है।
विज्ञापन

5 of 12
Ghazipur Bus Fire News - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मंजर देख लोगों का कलेजा फटा जा रहा था, हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि ईश्वर ऐसा दिन किसी को न दिखाएं। शादी वाले घर में घटना को लेकर कोहराम मचा है। 

विज्ञापन

6 of 12
Ghazipur bus fire news - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे में घायल लोगों का निशुल्क और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

7 of 12
Ghazipur bus fire news - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के खिरिया के रहने वाले दुल्हन के परिजन समेत रिश्तेदारों से भरी बस हादसे का शिकार हुई तो कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। घर पर ताला लटका था। ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। मंडप में सामान बिखरा पड़ा था। 

8 of 12
Ghazipur bus fire news - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद हादसे में किसी तरह बस से कूदकर जान बचाने वाले लोग रोते-बिलखते अपने परिजनों को ढूंढते दिखे। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही। बचे हुए लोगों का रोना- बिलखना देख मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। 

9 of 12
Ghazipur bus fire news - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम हाउस पर भी लोगों की भीड़ दिखी। 

10 of 12
Ghazipur bus fire news - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी भी घटना की सूचना पर पहुंची। उन्होंने बताया कि घटना में पांच लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

11 of 12
Anil Rajbhar - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर बस अग्निकांड को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि घायलों को गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चार लोगों को इलाज के बाद घर भेजा गया, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है कि घटना में घायल लोगों को बचाया जाए।

विज्ञापन

12 of 12
Ghazipur bus fire news - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में बस में आग लगने से मऊ जिले से जा रहा दुल्हन का परिवार हादसे का शिकार हुआ। सोमवार को दुल्हन का परिवार महाहर धाम में शादी समारोह के लिए जा रहा था। जिसमें दुल्हन भी सवार थी। उसकी सहेली ज्योति स्कूटी से अपने चाचा के साथ जा रही थी। घटना के बाद रोते हुए उसने बताया कि बस में काफी संख्या में लोग थे। आग लगने से लोग बुरी तरह जल गए। उसमें उसका भाई-बहन और मां भी सवार थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें