फिरोजाबाद के टूंडला में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) ढह गया। हादसे के समय काम कर रहे श्रमिक मलबे में दब गए। आनन-फानन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर इनको निकाला गया। वहीं मलबा हटाने के बाद इसमें कोई श्रमिक नहीं मिला।
फिरोजाबाद के टूंडला लाइनपार क्षेत्र में रेलवे के निर्माणाधीन ओवरब्रिज का स्लैब बृहस्पतिवार रात गिरने की घटना में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक, ठेकेदार और साइट इंचार्ज पर टूंडला थाने में डिप्टी सीटीएम ने केस दर्ज कराया है। वहीं, निर्माण कार्य देख रही कंपनी के इंजीनियर ने दावा किया है कि घटना के पीछे मानवीय लापरवाही मुख्य कारण है, शटरिंग के खंभे से ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें पांच मजदूर घायल हो गए।
आलमगीर रेलवे ने इस दावे को स्वीकार करते हुए स्पष्ट रूप से कहा है कि उनको इस बात पर भरोसा नहीं है। अपने स्तर से जांच करा रहे हैं, जांच में जो भी बात सत्यात्मक रूप से सामने आएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर हादसे में सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपये और गंभीर घायलों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया गया है। चार श्रमिकों को गंभीर घायल माना गया है।जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। उच्चाधिकारियों ने जल्द रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
2 of 8
फिरोजाबाद के निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रजनीश अग्रवाल ने इस गंभीर घटना का मध्यरात्रि बाद निरीक्षण किया और तत्काल ठेकेदार के विरुद्ध केस दर्ज कराने के साथ ही घायल मजदूरों को मुआवजा देने के आदेश दिए। शुक्रवार रात डिप्टी सीटीएम अमित आनंद ने प्रगति कंस्ट्रक्शन कंसल्टेंट, नई दिल्ली के मालिक अंकित गुप्ता, साइट इंचार्ज रिशु और लेबर इंचार्ज मुहीन के विरुद्ध केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
3 of 8
फिरोजाबाद के निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर,ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे गति शक्ति यूनिट के सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क संतोष गुप्ता ने दावा किया कि रात करीब 9 बजे जब स्लैब डालने का कार्य चल रहा था, तब स्लैब के लिए माल लेकर आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली उस शटरिंग के खंभे से टकरा गई, जिस पर स्लैब को सहारा दिया गया था। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा झुक गया, जिससे डाला गया आठ मीटर लंबा स्लैब मजदूरों सहित भरभराकर नीचे गिर गया। इंजीनियर ने स्पष्ट किया कि यदि ट्रैक्टर शटरिंग के खंभे से न टकराता तो यह हादसा नहीं होता। हादसे के बाद दो बुलडोजर द्वारा मध्यरात्रि 1 बजे तक करीब तीन घंटों तक सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मलबे में कोई भी मजदूर नहीं मिला, जिससे रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
4 of 8
फिरोजाबाद के निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायलों का अस्पताल जाकर लिया कुशलक्षेम
डीआरएम रजनीश अग्रवाल मध्यरात्रि 2 बजे टूंडला पहुंचे और रात ढाई बजे घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। शुक्रवार सुबह 9 बजे फिरोजाबाद अस्पताल में घायल मजदूरों का हालचाल पूछा और उन्हें 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि (मुआवजा) देने की घोषणा की। अधिकारियों को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठेकेदार के विरुद्ध तत्काल केस दर्ज कराने के आदेश दिए। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डीआरएम ने इसके साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के मुख्य भवन, बनाए गए नए कार्यालयों, प्लेटफार्म, सर्कूलेटिंग एरिया को देखा। अधिकारियों को कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जा रहे प्रत्येक कार्य पर नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
5 of 8
फिरोजाबाद के निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डिप्टी सीटीएम सहित दो सदस्यीय टीम करेगी घटना की जांच
घटना की जांच उप मुख्य संरक्षा अधिकारी इंजीनियरिंग प्रयागराज व उप मुख्य यातायात प्रबंधक टूंडला अमित आनंद करेंगे। दोनों अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रेलवे प्रयागराज शशीकांत त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को 50-50 हजार मुआवजा दे दिया गया है। गंभीर घायलों को बाद में दो लाख रुपये और मुआवजा दिया जाएगा, गंभीर घायल श्रेणी में चार श्रमिकों को रखा गया है। सभी श्रमिक अभी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
6 of 8
फिरोजाबाद के निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा, हादसे में मजदूर घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह हुआ था हादसा
बृहस्पतिवार देर शाम करीब 9 बजे गेट संख्या-71 पर रेलवे परिक्षेत्र रेस्टकैंप से लाइनपार के अहाता शोभाराम तक बन रहे ओवरब्रिज का आठ मीटर लंबा स्लैब शटरिंग सहित अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे के वक्त 16 मजदूर काम कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और घायल मजदूरों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से चार को बाद में फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन
7 of 8
फिरोजाबाद के निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबने से मजदूर घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला ओवरब्रिज हादसे में घायल हुए मजदूरों की सूची
1. जितेंद्र पुत्र महावीर निवासी चितवर, चांदपा, हाथरस
2. विकास पुत्र रामदास निवासी चितवर, चांदपा, हाथरस
3. साहिल पुत्र इरशाद माधवपुर, सहारनपुर
4. समीर मुस्तफा निवासी नानेदा, सहारनपुर
5. कालुआ निवासी हाथरस
फिरोजाबाद के निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा, मौके पर पहुंचे अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाइनपार जाने का मार्ग शुरू हुआ
ओवरब्रिज का स्लैब गिरने से लाइनपार क्षेत्र को शहर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया था। इस अवरोध के चलते प्रशासन को तत्काल यातायात व्यवस्था में बदलाव करना पड़ा है। दीपा के चौराहे से रूट डायवर्ट कर दिया गया था। लाइनपार की ओर जाने वाले वाहनों और पैदल राहगीरों को दीपा के चौराहे से अंडर पास होते हुए गुजारा गया था। मध्यरात्रि बाद यह स्थिति सामान्य हो गई।