फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अब नहीं बचूंगा..', आंखों के सामने छाया अंधेरा; घायल मजदूरों ने बताई टुंडला ब्रिज की शटरिंग गिरने की कहानी

Fri, 10 Oct 2025 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के टूंडला में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बृहस्पतिवार रात ढह गया। हादसे के समय काम कर रहे 16 श्रमिक मलबे में दब गए। आनन-फानन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर पांच को मलबे से घायल अवस्था में निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
1 of 15
tundla bridge collapse - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद के टूंडला में निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने के बाद मलबे को हटाने, रेस्क्यू ऑपरेशन कर मजदूरों की तलाश एक बड़ी चुनौती बन गई है। बचाव दल को बुलडोजर चलाने में अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ी, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन की गति धीमी पड़ गई है। इधर, ठेकेदार भी फरार हो गया। कौन-कौन मजदूर साइट पर काम कर रहे थे। इसके बारे में कोई लिखा-पढ़त प्रशासनिक अधिकारियों को किसी के पास नहीं मिली।

हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल 11 लापता मजदूरों को लेकर खड़ा हो गया है। साइट चौकीदार सतेंद्र के अनुसार दुर्घटना के समय पुल पर कुल 16 श्रमिक काम कर रहे थे। जबकि देर रात तक केवल पांच मजदूर ही घायल अवस्था में पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 15
फिरोजाबाद के निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाकी के 11 मजदूर मौके से भाग गए हैं या मलबे के नीचे दबे हैं, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। प्रशासन और पुलिस की टीमें इसी आशंका के चलते मलबे को हटाने में सावधानी बरत रही हैं। मौके पर मलबे को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन बचाव दल को भारी परेशानी और विलंब का सामना करना पड़ा। 
 
विज्ञापन

3 of 15
बचाव कार्य में लगी जेसीबी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
11 मजदूर लापता, धीमी गति से चल रहा रेस्क्यू
अधिकारियों के अनुसार, मलबे में मजदूर दबे होने की आशंका बहुत अधिक है। इसलिए बुलडोजर के पंजे को बहुत ही सावधानी से चलाया जा रहा है। अधिकारियों को डर है कि बुलडोजर का पंजा अगर दबे हुए मजदूरों के शरीर से टकराता है, तो उनके शरीर क्षत-विक्षित हो सकते हैं। इसी मानवीय और कानूनी सावधानी के चलते रेस्क्यू कार्य काफी धीमा हो गया है।

 

4 of 15
बचाव कार्य में लगी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'यकीन नहीं हो रहा जिंदा हैं'
फिरोजाबाद में आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा गया। लगा मौत आ गई। अब तक यकीन नहीं हो रहा कि हम जिंदा हैं... टूंडला में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से हुए हादसे में घायल मजदूर हादसे का मंजर बताते हुए सदमे में नजर आए।
 
विज्ञापन

5 of 15
फिरोजाबाद के निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा, मौके पर पहुंचे अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल जितेंद्र, विकास, साहिल और समीर ने कहा कि ओवरब्रिज गिरना किसी बुरे सपने से कम नहीं था। रात लगभग 9 बजे जब यह हादसा हुआ, वे सभी पुल पर अपने काम में लगे हुए थे। किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल क्या होने वाला है। घायल मजदूरों ने कहा, हम सब अपना-अपना काम कर रहे थे। अचानक ओवरब्रिज भरभराकर गिर गया और हम मलबे की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन

6 of 15
फिरोजाबाद के निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबने से मजदूर घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस खौफनाक मंजर को याद करते हुए जितेंद्र ने दर्द भरी आवाज में कहा, जब स्लैब गिरा तो धूल और मिट्टी का इतना तेज गुबार उठा कि आंखों के सामने पूरी तरह से अंधेरा छा गया। लगा कि अब नहीं बचूंगा। मौत हो गई। घायल मजदूर शारीरिक चोटों के साथ-साथ गहरे मानसिक आघात में भी हैं। अस्पताल के बिस्तरों पर लेटे मजदूरों ने कहा कि उन्हें अभी भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि वे जिंदा बच गए हैं।
विज्ञापन

7 of 15
फिरोजाबाद के निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा, बचाव कार्य में जुटे जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोका गया ओवरब्रिज निर्माण का कार्य, रेलवे की उच्चस्तरीय टीम ने शुरू की जांच
रेलवे ओवरब्रिज हादसे के बाद अब ठेकेदार पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। गंभीर हादसे के बाद पुल निर्माण का ठेकेदार मौके से फरार हो गया है, जिसके विरुद्ध प्रशासन द्वारा मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग की एक उच्चस्तरीय टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। 

8 of 15
फिरोजाबाद के निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस टीम का फोकस शटरिंग में गड़बड़ी के कारणों और सुरक्षा मानकों में हुई चूक की पड़ताल पर है। जांच प्रक्रिया शुरू होते ही एहतियात के तौर पर पुल निर्माण का कार्य पूरी तरह से रोक दिया गया है।हालांकि, प्रशासन ने जनहानि न होने की पुष्टि की है, लेकिन सरकार या रेलवे की ओर से घायल श्रमिकों के लिए फिलहाल किसी मुआवजे राशि की घोषणा नहीं की गई है।

9 of 15
फिरोजाबाद के निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेलवे जीएम ने रद्द किया दौरा, डीआरएम घटनास्थल के लिए रवाना
 निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज हादसे के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जहां रेल महाप्रबंधक (जीएम) नरेशपाल सिंह ने अपना शुक्रवार को निर्धारित निरीक्षण दौरा रद्द कर दिया। वहीं, मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रजनीश अग्रवाल तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। डीआरएम रजनीश अग्रवाल भी सूबेरदारगंज एक्सप्रेस से घटनास्थल के लिए देर रात ही चल दिए।

 

10 of 15
फिरोजाबाद के निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच के बाद होगी कार्रवाई, फरार ठेकेदार की तलाश शुरू
रेलवे प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जांच तेज कर दी है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों में शामिल रेलवे के उप मुख्य यातायात प्रबंधक (डिप्टी सीटीएम) अमित आनंद ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि काम कराने वाला ठेकेदार अभी मौके से गायब है, उसका पता करा रहे हैं।

11 of 15
मलबे में दबने से घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज ढहा, कई मलबे में दबे, पांच को निकाला
फिरोजाबाद के टूंडला में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बृहस्पतिवार रात ढह गया। हादसे के समय काम कर रहे 16 श्रमिक मलबे में दब गए। आनन-फानन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर पांच को मलबे से घायल अवस्था में निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अन्य की तलाश जारी थी। मौके पर रेस्क्यू टीम, डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित, रेलवे के अधिकारी देर पहुंच गए थे। जनहानि की कोई पुष्टि नहीं की गई।

12 of 15
फिरोजाबाद के निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा, हादसे में मजदूर घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाइनपार क्षेत्र को टूंडला शहर के मुख्य भाग से जोड़ने के लिए यह ओवरब्रिज रेलवे रेस्ट कैंप कॉलोनी से लेकर लाइनपार अहाता शोभाराम तक बनाया जा रहा है। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। आरओबी का ढहा हुआ स्लैब बृहस्पतिवार को ही नाले के किनारे बने पिलर पर डाला गया था। आशंका है कि नाला धंसने के कारण पिलर कमजोर हुआ और यह हादसा हुआ।
 

13 of 15
टूंडला हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद पुल निर्माण कार्य का ठेकेदार मौके से फरार हो गया है। अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में बाधा आई लेकिन मलबे को हटाने का काम लगातार जारी रहा। साइट चौकीदार सतेंद्र के अनुसार हादसे के वक्त कुल 16 मजदूर काम कर रहे थे। मलबे में दबे पांच मजदूरों को निकालकर तुरंत अस्पताल भेज दिया गया। बाकी मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू कार्य जारी रहा।

14 of 15
माैके पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुल गिरने से आसपास दहशत
ओवरब्रिज के गिरने का हादसा इतना भीषण था कि तेज धमाके ने न सिर्फ मजदूरों को चपेट में लिया बल्कि आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोग भी सहम गए। बताया जा रहा है कि स्लैब ढहने के बाद जोरदार धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। पुल के पास ही रेलवे कॉलोनी भी स्थित है, जहां पर बड़ी संख्या में रेलवे कर्मी अपने परिवारों के साथ रहते हैं। अचानक हुए इस तेज शोर और कंपन से कॉलोनी में भी दहशत फैल गई। रेलवे कर्मी तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके की ओर भागे, जिसके बाद उन्हें हादसे की गंभीरता का पता चला। रात के अंधेरे में भी लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे रेस्क्यू टीमों को शुरू में थोड़ी कठिनाई भी हुई।
विज्ञापन

15 of 15
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिरा है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जनहानि के संबंध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेलवे की टीम इस हादसे की जांच कर रही है।
- रमेश रंजन, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें