फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद बवाल की तस्वीरें: एंबुलेंस संग तोड़ीं दर्जनभर गाड़ियां, आगजनी-पथराव से दहशत; नेताओं ने भड़काई हिंसा

Sat, 22 Jun 2024 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 14
Firozabad riot Pictures - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में बंदी की मौत के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता इस मौत को लेकर काफी उत्तेजित थे। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही एंबुलेंस निकली। भीम आर्मी से जुड़े कुछ लोगों ने एंबलेंस को रोक लिया। वहां पर जाम लगा दिया। बंदी युवक अनुसूचित जाति का था। उपद्रव करने वालों की पहचान के लिए पुलिस ने सुहाग नगर का रास्ता बंद करके सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
विज्ञापन

2 of 14
Firozabad Ruckus - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के समझाने पर वह समझने को तैयार नहीं थे। पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने पर उतारु हो गए। तभी दो लोगों ने जैसे ही ईंट चलाई। एकाएक सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पुलिस टीम पर पथराव करने लगे। आक्रोशित लोगों ने एंबुलेंस के साथ पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ डाली। 
 
विज्ञापन

3 of 14
Firozabad Ruckus - फोटो : अमर उजाला
डायल-112 को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही अन्य सड़क पर खड़ी एक दर्जन से अधिक बाइकों में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद एसपी सिटी के साथ मौके पर पहुंचे बल ने दंगाइयों पर जमकर लाठियां बरसाईं। रामगढ़ थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार ने तीन सिपाहियों के सहारे ही दंगाइयों से मुकाबला किया और डटे रहे।

4 of 14
Firozabad Ruckus - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की शाम सात बजे शव मिलने के बाद परिजन घर की ओर जा रहे थे। हिमांयुपुर चौराहे पर पहले से जाम लगाने के उदेश्य से तैयार उनके समर्थकों ने एंबुलेंस को रूकवा लिया। इसके बाद पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब एक घंटे तक मार्ग जाम कर दिया। 
 
विज्ञापन

5 of 14
Firozabad Ruckus - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर सीओ सिटी हिमांशु गौरव व सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार ने सभी समझाने का प्रयास किया, लेकिन समर्थक डीएम व एसएसपी को मौके पर बुलाने व मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग कर रहे थे। 

 
विज्ञापन

6 of 14
Firozabad Ruckus - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच समर्थकों ने एंबुलेंस को चारों ओर से घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने हटाने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस से धक्का-मुक्की कर दी। पुलिस से धक्का-मुक्की होते ही मौके पर एकत्रित भीड़ भागने लगी और भगदड़ मच गई। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। 
विज्ञापन

7 of 14
Firozabad Ruckus - फोटो : अमर उजाला
दंगाइयों ने एंबुलेंस के साथ पुलिस गाड़ियों भी तोड़ डाली। इतना ही नहीं डायल-112 की बाइक के साथ अन्य बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया। पथराव देख पुलिस मौके से भाग खड़ी हुई। 

8 of 14
Firozabad Ruckus - फोटो : अमर उजाला
करीब 25 मिनट के बाद एसपी सिटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस टीम ने जमकर दंगाइयों पर लाठियां बरसाईं। साथ ही कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।


 

9 of 14
Firozabad Ruckus - फोटो : अमर उजाला
धड़ाधड़ गिरे दुकानों के शटर 
हिमांयुपुर चौराहे पर दंगा भड़कते ही वहां स्थित दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरते चले गए। इतना ही नहीं वहां पहले से खड़े ठेल-ढकेल वाले भी अपना सामान समेटकर घर की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते पूरे मार्ग पर पत्थर बिखर गए। पूरा मार्ग बंद कर दिया गया। दुकानदारों व आमजनों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोग अपना बचाव करते हुए घरों की ओर दौड़ पड़े।

 

10 of 14
Firozabad Ruckus - फोटो : अमर उजाला
पथराव होते ही फैली दहशत
परिजन के साथ एकत्रित भीड़ व समर्थकों ने पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया। पथराव होते ही पुलिस की गाड़ियां बचाव करते हुए हाइवे की ओर दौड़ पड़ी। पूरे आबादी वाले क्षेत्र में दहशत फैल गई। मार्ग पर लोगों का आवागमन बंद करा दिया गया। हिमांयुपुर चौराहे के ओर जा रहे लोगों को वापस लौटा दिया गया। दंगाई लगातार 15 से 20 मिनट तक पथराव करते रहे। जिसमें कई आमजन को भी पत्थर लग गए।

 

11 of 14
Firozabad Ruckus - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर दौड़ा जिले के थानों का फोर्स
बवाल की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। बबाल की सूचना वायरलैस पर मिलते ही जिले के सभी थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसओजी के साथ अन्य फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। फायर विभाग की टीम ने सुलगती बाइकों पर काबू पाया।

 

12 of 14
Firozabad Ruckus - फोटो : अमर उजाला
धरने में शामिल हुई थी भीम नगर की भीड़
हिमांयुपुर चौराहे पर जाम की सूचना मिलते ही हिमांयुपुर के अलावा भीम नगर की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई थी। दंगा सुलगते ही भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। भीड़ एकत्रित होते ही पुलिस को बवाल होने की भनक लग गई थी। पुलिस ने पहले से ही भारी मात्रा में पुलिस बल बुला लिया था। भीम नगर और हिमांयुपुर के नवयुवकों ने पूरी हिंसा को बढ़ाया था।

 

13 of 14
Firozabad Ruckus - फोटो : अमर उजाला
19 जून को चोरी के बाइक के मामले में आकाश नाम के युवक को जेल भेजा गया था। जेल प्रशासन से मिली सूचना के आधार पर 20 जून की शाम उसकी जेल में तबीयत बिगड़ गई। शुक्रवार सुबह उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

14 of 14
Firozabad Ruckus - फोटो : अमर उजाला
शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया गया। हिमांयुपुर चौराहे पर पीड़ित पक्ष के साथ कई लोग एकत्रित थे। जिन्होंने अराजकता फैलाने का प्रयास किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए मामला शांत करा दिया। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -सौरभ दीक्षित, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें