फिरोजाबाद में चोरी के आरोप में 19 जून को जेल भेजे गए बंदी की मौत के बाद बवाल हो गया। मृतक के परिजनों और लोगों ने शुक्रवार देर शाम न्यायिक जांच की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस की एक बाइक फूंक दी। पांच से छह राउंड गोलियां भी चलाई गईं। सीओ व सिटी मजिस्ट्रेट और अन्य पुलिस कर्मियों ने भागकर जान बचाई।
Firozabad Violence Inside Story: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में चोरी के आरोप में 19 जून को जेल भेजे गए बंदी की मौत के बाद बवाल हो गया। मृतक के परिजनों और लोगों ने शुक्रवार देर शाम न्यायिक जांच की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस की एक बाइक फूंक दी। पांच से छह राउंड गोलियां भी चलाई गईं। सीओ व सिटी मजिस्ट्रेट और अन्य पुलिस कर्मियों ने भागकर जान बचाई। पांच पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। एसएसपी ने टीम के साथ पहुंच कर पथराव कर रहे लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। डीएम रमेश रंजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 10
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
थाना दक्षिण के नगला पचिया निवासी आकाश (27) को थाना दक्षिण पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में 17 जून को घर से हिरासत में लिया था। पुलिस ने उसे 19 जून को जेल भेज दिया था। शुक्रवार को आकाश की मौत की खबर जेल प्रशासन से परिजन को मिली।
विज्ञापन
3 of 10
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम हाउस पर राजनीतिक दलों व भीम आर्मी के लोगों ने पुलिस प्रशासन व जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी व धरना दिया था। शाम को पैनल से पोस्टमार्टम के बाद आकाश का शव परिजन को दिया गया।
4 of 10
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
हिमांयुपुर चौराहे पर एंबुलेंस को रोककर परिजन व अन्य लोग सड़क पर बैठ गए। मृतक के भाई सन्नी का कहना था कि मेरे भाई की पिटाई से मौत हुई है। मामले की न्यायिक जांच की जाए।
विज्ञापन
5 of 10
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने एंबुलेंस को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो पथराव कर दिया। पुलिस टीम भाग खड़ी हुई। सीओ सिटी हिमांशु गौरव व सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार के बगल से भी कई पत्थर निकले। वह भी जान बचाने को भागे।
विज्ञापन
6 of 10
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
फायरिंग भी पांच से छह राउंड की गई। पथराव में पांच पुलिस कर्मियों के भी घायल होने की खबर है। करीब 25 मिनट बाद एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में एसएसपी सौरभ दीक्षित भी आ गए। पथराव कर रहे लोगों पर जमकर लाठियां बरसाई गईं। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
7 of 10
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
20 जून की रात में बंदी आकाश की तबीयत बिगड़ गई थी। एनजायटी की समस्या से वह परेशान था। चिकित्सकों से परीक्षण कराया गया था। उस समय आराम मिल गया था। 21 जून सुबह पांच बजे एकाएक तबीयत फिर खराब होने पर सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।- एके सिंह, जेल अधीक्षक
8 of 10
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
बंदी की जेल में मौत की होगी न्यायिक जांच : आईजी
चोरी के आरोप में जेल में बंद आकाश (27) की मौत मामले में न्यायिक जांच होगी। पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार रात में फिरोजाबाद पहुंचे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में सिर पर चोट आई है। जेल में बंदी की मौत की जांच जिला जज स्तर के न्यायिक अधिकारी करेंगे। थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला पचिया में रहने वाले आकाश की जेल में मौत के बाद शुक्रवार रात फिरोजाबाद में बवाल हो गया।
9 of 10
Firozabad Ruckus
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर शव रख ग्रामीणों ने उपद्रव किया। पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि कुछ पुलिस कर्मी पथराव में घायल हुए हैं। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।