फिरोजाबाद के टूंडला में पूर्व प्रधान और उनके पुत्र की हत्या बेरहमी से की गई। फावड़े से कदर वार किए गए कि लाश पर गहरे घाव मिले। पोस्टमार्टम करने वाली टीम के भी हाथ कांप गए।
विज्ञापन
1 of 5
शवों को देख चीत्कार मच गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद के नगला सिंघी क्षेत्र में रविवार को जमीन के विवाद में पिता-पुत्र की हत्या बेरहमी से की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने इस तरह प्रहार किए थे कि पुत्र तो गिरने के बाद उठ भी नहीं पाया। जमीन पर अपना मुंह रगड़ते हुए प्राण त्याग दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों मृतकों के शरीर पर 12 प्राणघाती घाव मिले हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Firozabad Double Murder
- फोटो : संवाद
गांव टीकरी निवासी पूर्व प्रधान अरविंद यादव (50) और उनके बेटे नितिन (27) की खेत जोतने के दौरान आरोपियों ने फावड़े व अन्य उपकरणों से प्रहार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद जब दोनों का पोस्टमार्टम पैनल टीम द्वारा कराया गया तो पोस्टमार्टम करने वाली टीम के भी हाथ कांप गए।
विज्ञापन
3 of 5
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : संवाद
आरोपियों ने पिता-पुत्र पर लगातार 12 से 14 प्रहार किए थे। जिसमें पिता की तो पहले ही मौत हो गई। पुत्र भी प्रहार होने के बाद जमीन से नहीं उठ सका। डीआईजी आगरा शैलेश कुमार पांडेय ने घटना के दिन मौका मुआयना कर आरोपियों की गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
4 of 5
घटनास्थल से शवों को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
थाना नगला सिंघी के गांव टीकरी निवासी पूर्व प्रधान अरविंद यादव (55) का गांव के ही हुब्बलाल यादव से जमीन विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर मामला तहसील न्यायालय में चल रहा था। 20 मई को एसडीएम अनुराधा सिंह के आदेश पर तहसीलदार राखी शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर जमीन की नापतौल की थी। रविवार शाम 4:30 बजे के करीब पूर्व प्रधान अरविंद यादव अपने दूसरे नंबर के पुत्र नितिन यादव (27) के साथ खेत जुतवाने के लिए गए थे।
तभी हुब्बलाल यादव उसके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने खेत जोतने का विरोध करते हुए पिता-पुत्र पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में सिर में फावड़ा लगने और गर्दन कटने से पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पिता-पुत्र की दिनदहाडे़ हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।