केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने रविवार को अयोध्या में हनुमान गढ़ी व रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि भगवान राम व सीता मेरे लिए माता-पिता जैसे हैं और हनुमान जी मेरे बड़े भाई हैं। राम पर मेरी आस्था अक्षुण्ण हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
उन्होंने दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राम जन्मभूमि के लिए किया गया आंदोलन उसी दिन सफल हो गया जब कोर्ट ने मान लिया कि बीच का डोम रामलला का है। आंदोलन की सार्थकता उसी दिन सफल हो गई।
विज्ञापन
3 of 4
इस दौरान वो कोई भी पॉलिटिकल बयान देने से बचती रहीं और कहा कि राम के प्रति मेरा समर्पण हमेशा से था और रहेगा।
उन्होंने ये भी कहा कि अगर सरयू के लिए नमामि गंगे फंड से कोई सहयोग हो सकता है तो हम जरूर करेंगे। यूपी सरकार अगर कोई ऐसा प्रोजेक्ट बनाती है, जिसमें नमामि गंगे से सहयोग करना पड़े तो हम जरूर करेंगे।