फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: 32 सीढ़ियां चढ़कर होंगे रामलला के दर्शन, राममंदिर के भूतल का 70 फीसदी निर्माण पूरा, देखें तस्वीरें

Fri, 17 Mar 2023 02:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राममंदिर का भव्य स्वरूप दूर से ही दिखाई देने लगा है। दर्शन मार्ग से ही निर्माणाधीन मंदिर का दर्शन कर दर्शनार्थी निहाल हो रहे हैं। राममंदिर के गर्भगृह के तीन तरफ की दीवारें खड़ी हो चुकी हैं। 20 फीट ऊंची दीवार मकराना सफेद संगमरमर के स्तंभ के साथ भव्य लग रही है।
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
श्रीराम जन्मभूमि में राममंदिर के भूतल का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। राममंदिर के गर्भगृह में सभी स्तंभ खड़े किए जा चुके हैं। मंदिर पर चढ़ने के लिए अब तक 24 सीढ़ियां बन चुकी हैं। भक्तों को 32 सीढ़ियां चढ़कर रामलला के दर्शन होंगे।

राममंदिर का भव्य स्वरूप दूर से ही दिखाई देने लगा है। दर्शन मार्ग से ही निर्माणाधीन मंदिर का दर्शन कर दर्शनार्थी निहाल हो रहे हैं। राममंदिर के गर्भगृह के तीन तरफ की दीवारें खड़ी हो चुकी हैं। 20 फीट ऊंची दीवार मकराना सफेद संगमरमर के स्तंभ के साथ भव्य लग रही है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
इसके पहले सिंहद्वार राममंदिर में प्रवेश के लिए सीढ़ी बनाई जा चुकी है। भूतल निर्माण में गर्भगृह पर 20 फीट ऊंची दीवार और 166 पिलर खड़े कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
वहीं दूसरी तरफ राममंदिर के छत के करीब दो सौ बीम की नक्काशी का काम भी पूरा हो चुका है। बीम की तराशी रामसेवकपुरम व रामघाट स्थित कार्यशाला में हो रही है। जो पत्थर तराशे जा चुके हैं उन्हें रामजन्मभूमि परिसर में पहुंचाया जा रहा है।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि जल्द ही गर्भगृह की बीम डालने का काम शुरू हो जाएगा। निर्धारित समय सीमा के अनुसार ही मंदिर निर्माण का काम आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
श्रीरामजन्मभूमि परिसर में जारी मंदिर निर्माण कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गर्भ गृह की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गर्भ गृह की तस्वीर, जहां रामलला विराजमान होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें