Etah family murder news: यूपी के एटा में माता-पिता, पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी कमल सिंह साथ ही घूमता रहा। जब पुलिस ने गहनता के साथ मामले की छानबीन की तो पता चला कि इसने ही सभी लोगों की हत्या की है। पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार करने के बाद कोतवाली परिसर में वह दहाड़े मारकर रोता रहा।
Etah Murder News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव नगला प्रेमी में दवा कारोबारी कमल सिंह ने ही बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और बेटी की ईंट से वार कर हत्या की थी। पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छोटी बेटी ज्योति की शादी के लिए चार लाख रुपये का इंतजाम नहीं होने से कमल परेशान था। सोमवार दोपहर इसी बात पर पत्नी रत्ना देवी से उसका विवाद हुआ, जिसके बाद उसने एक-एक कर चारों की हत्या की।
नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। डीआईजी अलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बताया कि सीसीटीवी फुटेज में घटना के समय घर के अंदर और बाहर किसी अन्य व्यक्ति की आवाजाही नहीं पाई गई। मृतक गंगा सिंह शाक्य का बेटा कमल सिंह ही आता-जाता दिखा।
विज्ञापन
2 of 15
मृतका ज्योति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 फरवरी को होनी थी ज्योति की शादी
शक के आधार पर जब जांच की गई तो उसके कपड़ों और जूतों पर खून के निशान मिले। मृतका ज्योति के मोबाइल फोन से आखिरी चैटिंग का समय सामने आया। इससे घटना का समय भी स्पष्ट हो गया। डीआईजी के अनुसार, पूछताछ में कमल सिंह ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि छोटी बेटी ज्योति की शादी 10 फरवरी को होनी थी।
विज्ञापन
3 of 15
मृतका रत्ना देवी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी से हुआ था विवाद
इसके लिए लड़का पक्ष को चार लाख रुपये देने थे। सोमवार दोपहर वह खाना खाने घर आया था। इस दौरान रुपयों की व्यवस्था न हो पाने पर पत्नी से विवाद हुआ। पत्नी ने काफी कुछ सुनाया और गाली-गलौज की।
4 of 15
मृतका श्यामा देवी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ईंट से हमला कर चारों को मार डाला
इस पर आवेश में आकर कमल ने छत पर पड़ी इंटरलॉकिंग ईंट से पहले पत्नी, फिर बेटी और उसके बाद मां के सिर व चेहरे पर ईंट से प्रहार किए। बाद में नीचे आकर पिता पर भी ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 15
etah murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जुर्म कबूलने के बाद कोतवाली में दहाड़ मारकर रोने लगा कमल
माता-पिता, पत्नी और बेटी की हत्या के बाद आरोपी कमल सिंह पुलिस के साथ ही घूमता रहा। पुलिस ने जब गहनता से मामले की छानबीन की तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार करने के बाद कमल कोतवाली परिसर में ही दहाड़ मारकर रोता रहा।
विज्ञापन
6 of 15
शहर के भूतेश्वर स्थित श्मशान पर 12 वर्षीय बालक दिव्यांश से बातचीत करते एएसपी श्वेताभ पांडेय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने सोमवार को ही कमल को पूछताछ शुरू कर दी थी। पहले तो वह इधर-उधर की बातें करता रहा और कुछ भी बताना नहीं चाह रहा था। मगर जब उसके गर्दन के पास और हाथ की हथेलियों में निशान नजर आए तो चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
7 of 15
घटना के बाद सदमे की हालत में बैठे कमल सिंह को पानी पिलाकर ढांढ़स बंधाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई। तब उसने सच उगल दिया। पुलिस के मुताबिक, अपने कबूलनामे के दौरान उसने यह भी कहा कि परिवार के चार लोगों की हत्या करने के बाद मन ग्लानि से भर गया था। सोच रहा था कि अब वह भी जी कर क्या करेगा। इसके चलते खुद भी मरने का विचार मन में आया था।
8 of 15
चार लोगों की हत्या के बाद नगला प्रेमी में उमड़ा लोगों का हुजूम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाशों के पास बैठकर रोता रहा...सदमे में जाने का करता रहा ड्रामा
माता-पिता व पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी कमल घर से निकला और बाइक लेकर चला गया। इसके बाद जब घर पर पुलिस टीम पहुंच गई और मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए तो आया और रोते हुए मां का हाल पूछा। लाशों के पास बैठकर रोया और सदमे में जाने का ड्रामा भी किया।
9 of 15
4 लोगों की हत्या के बाद नगला प्रेमी में उमड़ा लोगों का हुजूम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगला प्रेमी निवासी कमल सिंह सोमवार को दोपहर लगभग 12:40 बजे घर के अंदर घुसा। यहां से लगभग 1:55 बजे घर से निकला और बाइक लेकर चला गया। किसी प्रकार की हड़बड़ाहट न होने के कारण आसपास के लोगों को भी कोई शक नहीं हुआ। इसका शिकोहाबाद मार्ग पर सुनहरी नगर गेट के सामने मेडिकल स्टोर है।
10 of 15
माता-पिता, भाभी व भतीजी की मौत के बाद विलाप करती गंगा सिंह की बेटी को सांत्वना देतीं महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां पहुंचकर बड़ी बेटी लक्ष्मी से 500 रुपये लिए और वहां से भी चला गया। इसके बाद मैनपुरी मार्ग पर पहुंचकर एक पंप से बाइक में 300 रुपये का पेट्रोल डलवाया। फिर इधर-उधर घूमता रहा और जब पता चला कि पुलिस और मोहल्ले के काफी लोग घर पर आ गए हैं तो घर पहुंच गया। तीन लाशें देखकर पूछा कि मां कहां हैं?
11 of 15
कहां गए नाना - नानी : घर के बाहर रोती मृतक गंगा सिंह की धेवती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने बताया कि उनकी सांस चल रही है तो चौंक कर बोला क्या जिंदा हैं अभी मां.. मुझे उनके पास ले चलो। इसके बाद रोने लगा और जब खोजी कुत्ते को पुलिस के साथ देखा तो सदमे में जाने का ड्रामा करने लगा। रिश्तेदारों व परिचितों को न पहचानने की बात कहता रहा। पूछता था कि आप कौन हैं।
12 of 15
घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करते एएसपी श्वेताभ पांडेय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चेहरे पर तरह-तरह के भाव बनाता रहा ताकि लोगों को लगे कि वह काफी दुखी, परेशान और सदमे में है। उसकी इन्हीं हरकतों से पुलिस को शक हो गया कि हत्याकांड में कमल सिंह का ही हाथ है। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज और रात में उससे की गई पूछताछ में पूरी सच्चाई सामने आ गई।
13 of 15
घर के बाहर बदहवाश हालत में बैठा देवांश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरा मामला
गांव नगला प्रेमी में सोमवार दोपहर करीब 2:35 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान में कई लोगों की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही पहले एएसपी श्वेताभ पांडेय पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। घर के अंदर भूतल पर गंगा सिंह शाक्य (70) जबकि पहली मंजिल पर उनकी पुत्रवधू रत्ना देवी (40), पौत्री ज्योति (23) के शव पड़े हुए थे।
14 of 15
घटना के बाद घर पहुंची तो हालात देखकर फफक-फफक कर रो पड़ी लक्ष्मी को चुप कराती महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, गंगा सिंह की पत्नी श्यामा देवी (65) गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं। उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेजा गया, जहां 10 मिनट बाद उनकी भी मौत हो गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी आलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी व एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पूरी स्थिति साफ हो गई।
रास्ते में सूंघकर हत्यारो का पता लगाने का प्रयास करता खोजी कुत्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सनसनीखेज चार हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है। अब चार विवेचकों की एक विशेष जांच टीम बनाई गई हैं। इसमें एक क्षेत्राधिकारी व तीन अन्य जांच अधिकारी रहेंगे। बड़ी विवेचना है तो गहनता के साथ जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द से जल्द चार्जशीट लगाने का प्रयास रहेगा।-प्रभाकर चौधरी, डीआईजी, अलीगढ़