फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात शवों का एक साथ अंतिम संस्कार: बच्चों की लाश देख फट पड़ा कलेजा, गांव में पसरा सन्नाटा; नहीं सुलगे चूल्हे

Thu, 14 Aug 2025 07:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

दौसा हादसा में एटा के असरौली गांव पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। दूसरे दिन भी गांव के आधे घरों में चूल्हे नहीं सुलगे। लोगों के आंसू नहीं रुके। वहीं, हादसे में घायल मनोज की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
1 of 8
dausa accident - फोटो : अमर उजाला
दौसा में हुए दर्दनाक हादसे के बाद गांव असरौली में सन्नाटा छा गया है। 7 लोगों की मौत ने परिवारों को झकझोर कर रख दिया है। अंतिम संस्कार के बाद देर रात जब परिजन लौटे तो उनकी चीखें रात के सन्नाटे को चीरती रहीं।

गांव असरौली में बुधवार की देर रात जब मासूमों के साथ अन्य शव गांव पहुंचे तो चीत्कार मच गया। रात के लगभग 10 बजे श्मशान घाट में अलग-अलग स्थानों पर मासूमों को दफनाया गया और महिलाओं का अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि क्रिया करने के बाद जब परिजन लौटे तो घर के अंदर जाते समय हृदय की हूक चीख के साथ आंखों के रास्ते आंसू बनकर निकली। यह देख वहां मौजूद हर व्यक्ति शोक में डूब गया।

 
विज्ञापन

2 of 8
dausa accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव निवासी अजीत कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह रोज से अलग थी। गांव की जिन गलियों में सुबह होते ही बच्चों के खेलने की आवाज गूंजती थी वहां परिजन का करुण क्रंदन सुनाई दे रहा था। दूसरे दिन भी पीड़ित के साथ-साथ गांव के आधे घरों में चूल्हे नहीं जले। लोग घर के सामने शोक संतप्त बैठे हुए थे और घरों के अंदर महिलाएं रो रहीं थीं। 

 
विज्ञापन

3 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी और बेटी को खोने वाले मनोज की हालत नाजुक
दौसा हादसे में पत्नी और बेटी को खोने वाले मनोज की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन के अनुसार उसको आईसीयू में भर्ती किया गया। खून की जरूरत पड़ने पर गांव से घर-परिवार के 5 लोग बृहस्पतिवार को जयपुर रवाना हो गए।
 

4 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
असरौली निवासी योगेंद्र ने बताया कि भीषण हादसे में पत्नी सीमा और बेटी बासू को खोने वाले मनोज की हालत गंभीर बनी हुई है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में बुधवार की देर रात हालत बिगड़ने पर मनोज को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यहीं पर सौरभ और नैतिक भी भर्ती हैं। इसके साथ ही गांव की ममता, भावना और नितिन का दौसा के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 8
इस गाड़ी में भी गए थे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पल-पल खबर ले रहे परिजन
गांव में गमगीन माहौल में बैठे परिजन को जयपुर और दौसा में भर्ती घायलों की चिंता हो रही है। एक परिजन ने बताया कि दौसा अस्पताल में भर्ती एक बालिका की हालत बिगड़ने पर चिकित्सक की लापरवाही सामने आई। फोन कॉल आने पर यहां से ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी ने वहां के प्रशासन और भाजपा नेताओं से बात करते हुए लापरवाह चिकित्सक को हटाते हुए दूसरे डॉक्टर की तैनाती कराई है। जिससे कि बालिका को सही उपचार मिल सके।

 
विज्ञापन

मृतकों के फाइल फोटो।

6 of 8
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खाटू श्याम मंदिर से लाैटते समय हादसा
एटा के गांव असरौली के लोग बड़ी ही खुशी के साथ खाटूश्याम के दर्शन करने के लिए 10 अगस्त को घर से परिवार, मित्र और कुछ रिश्तेदारों के साथ निकले थे। लौटते समय दौसा में दर्दनाक हादसा हो गया। भीषण हादसे में कुल 11 लोगों की जान गई। इनमें 7 लोग एक ही गांव असरौली के थे। 2 मिरहची थाना क्षेत्र के गांव गढ़ौली और 2 जनपद फिरोजाबाद के रहने वाले थे।  मृतकों में गांव असरौली निवासी संजीव कुमार उर्फ संजू की पत्नी प्रियंका (25) और बेटी पूर्वी (3), जयप्रकाश की पत्नी शीला (28) और बेटा लक्ष्य (6) साथ ही मनोज की पत्नी सीमा (25) और बेटा बासू (3) व भतीजी वैष्णवी (7) शामिल हैं। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव गढ़ौली निवासी रबी की पत्नी सोनम (27) व पुत्री मिष्टी (1) और गांव खेड़ा गणेशपुर जिला फिरोजाबाद निवासी श्यामसुंदर की पुत्री महक (7) और देवराज की बेटी सलोनी (9) भी काल कवलित हो गए।
 
विज्ञापन

7 of 8
दौसा में बड़ा सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार की वजह से पूर्व सांसद का कार्यक्रम निरस्त
पूर्व सांसद व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री के साथ ही अखिल भारतीय लोधी-राजपूत कल्याण महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक राजवीर सिंह बृहस्पतिवार को गांव असरौली आ रहे थे। निजी सचिव मानसिंह फौजदार ने फोन कॉल के माध्यम से बताया कि जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद सामाजिक व्यवस्था के तहत बृहस्पतिवार को शोकाकुल परिवार से नहीं मिलते हैं जानने के बाद वापस चले गए। अब शुक्रवार को शोक संतप्त परिवार से मिलने गांव आएंगे।

 
विज्ञापन

8 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतकों को मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि
योगी राज श्री कृष्ण भगवान जन्मोत्सव शोभायात्रा यादव मेला कमेटी ने बुधवार को राजस्थान के दौसा जिले में हुए भीषण हादसे में मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। खाटू श्याम व सालासर धाम के दर्शन कर आते समय दौसा जिले में हुई सड़क दुर्घटना में जिले के गांव असरौली के नाै लोगों की मौत हो गई थी। मेला कमेटी के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को मोहल्ला शृंगार नगर स्थित मोनी बाबा की बगीची में शोक सभा आयोजित की। साथ ही कमेटी के सदस्यों ने शहर में शनिवार को निकलने वाली भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा को सादगी से निकाले जाने का सामूहिक निर्णय लिया। 

ये भी पढ़ें-मासूम पर उतारा पत्नी का गुस्सा: इस पिता ने जिस तरह की तीन वर्षीय बेटे की हत्या, जानकर खौल उठेगा खून

">http://





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें