फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के 11 की मौत: साथ में निकली दोनों गाड़ियां... एक किमी का हुआ फासला; वापस जाकर देखा तो लगा था लाशों का ढेर

Thu, 14 Aug 2025 12:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

दौसा हादसा में एटा के असरौली गांव पर गम का पहाड़ टूट गया। एक ही गांव के सात लोगों की मौत के बाद मातम पसरा है। माहौल गमगीन है। दूसरी गाड़ी के चालक ने हादसे से पहले की पल-पल की स्थिति बताई है।
विज्ञापन
1 of 15
dausa accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजस्थान के दौसा जिले में हुए झकझोर देने वाले सड़क हादसे के बाद एटा लौटे एक गाड़ी के चालक ने पल-पल की स्थिति बताई। जिसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो रहे थे। चालक ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे लौटते समय रास्ते में सभी ने मिलकर खाना बनाया और खाया। 

इसके बाद कुछ देर आराम करके निकल लिए। दोनों गाड़ियां लगभग साथ चल रहीं थीं लेकिन जब एक किलोमीटर आगे निकलने तो दूसरी गाड़ी नहीं दिखी, गाड़ी न दिखने पर चिंता हुई। वापस जाकर देखा तो क्षतिग्रस्त गाड़ी और खून ही खून देखकर सबके दिल दहल गए।
विज्ञापन

2 of 15
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव का रहने वाला रवि नाम का शख्स अपनी लोडर गाड़ी लेकर 10 अगस्त की शाम को निकला था। गाड़ी में 20-22 लोग बैठे थे। आनंदपूर्वक सभी लोग पहुंचे और दर्शन किए। मंगलवार शाम सात बजे खाटूश्याम धाम में पहुंचे तो आरती चल रही थी। रवि ने बताया कि करीब एक घंटे दर्शन-पूजन करने के बाद आठ बजे के बाद वहां से निकल लिए। 

 
विज्ञापन

3 of 15
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब 25 किलोमीटर आगे चलकर गाड़ियां रोकीं। उस समय लगभग नौ बज रहे होंगे। रवि के अनुसार, हम लोगों के पास चूल्हा, राशन का पूरा इंतजाम था। सबने मिलकर खाना बनाया और खाने के बाद आराम करने लगे। मैं गाड़ी ही में रुक गया था और आंख लग गई। 

4 of 15
इस गाड़ी में भी गए थे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
100-50 मीटर के अंतर से साथ-साथ चल रही थीं गाड़ियां
करीब 12 बजे आकर किसी ने जगाया। मैंने बताया कि तेज नींद आ रही है कुछ देर रुक लो लेकिन दूसरी गाड़ी का चालक व अन्य लोग नहीं माने और एक गाड़ी स्टार्ट कर निकल गए। पीछे से मैं भी अपनी गाड़ी लेकर चला। कुछ आगे जाकर हम लोग मिल गए और 100-50 मीटर के अंतर से साथ-साथ चल रहे थे। 

 
विज्ञापन

5 of 15
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महरौली हाईवे टोल पार करने के बाद करीब एक किलोमीटर चलने पर दूसरी गाड़ी नजर नहीं आई। ऐसे में चिंता हुई कि ये लोग कहां रुक गए। इसी बीच गांव के किसी व्यक्ति ने फोन पर कॉल कर बताया कि एक्सीडेंट हो गया है। मैं समझा कि कहीं गाड़ी हल्के से ठुक गई है।

 
विज्ञापन

6 of 15
दौसा में बड़ा सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त था
अपनी गाड़ी को मोड़कर पीछे की ओर लौटा तो मौके पर गाड़ी की हालत देखते ही भांप गया कि बड़ा हादसा हुआ है। गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। घटनास्थल के पास ही एक ढाबा था। वहां से और आसपास के तमाम लोग मदद के लिए आ गए। 

 
विज्ञापन

7 of 15
एटा के गांव असरौली में पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों को निकालना शुरू किया। पुलिस भी आ गई। गाड़ी में और सड़क पर खून और घायलों की चीखें विचलित कर रही थीं। सुबह करीब 5 बजे अपनी गाड़ी में कुछ लोगों को साथ लेकर निकल आया।

 

8 of 15
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरसाती पन्नी लगाकर गाड़ी बना ली थी वाटर प्रूफ
दोनों ही लोडर गाड़ियों में भरकर लोग बैठे थे। दोनों में खाने-पीने के इंतजाम के रूप में कच्चा राशन रखा था। बरसात का मौसम है ऐसे में भीगने से बचने के लिए बॉडी के ऊपर बांस और लकड़ियों के फ्रेम पर बरसाती पन्नी तान दी थी। इसके नीचे महिलाएं और बच्चे बैठे थे जबकि आगे के केबिन में पुरुष, लड़के बैठे हुए थे।
 

9 of 15
गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दौसा में दर्दनाक हादसा
एटा के गांव असरौली के लोग बड़ी ही खुशी के साथ खाटूश्याम के दर्शन करने के लिए 10 अगस्त को घर से परिवार, मित्र और कुछ रिश्तेदारों के साथ निकले थे। क्या पता था कि लौटते समय राजस्थान के दौसा में ऐसा दर्दनाक हादसा होगा जो किसी की जान ले लेगा तो किसी को जीवनभर का दर्द दे जाएगा। भीषण हादसे में कुल 11 लोगों की जान गई। इनमें 7 लोग एक ही गांव असरौली के थे। 2 मिरहची थाना क्षेत्र के गांव गढ़ौली और 2 जनपद फिरोजाबाद के रहने वाले थे।

 

10 of 15
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव असरौली में हादसे की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मृतकों के परिजन को जानकारी मिली तो हर ओर करुण क्रंदन शुरू हो गया। गांव के योगेंद्र कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को कुछ लोगों ने विचार बनाया कि राजस्थान में स्थित खाटूश्याम के दर्शन करने चलते हैं। 

 

11 of 15
शवों को लेकर जाती पुलिस व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो लोडर वाहन (पिकअप) में लगभग 50 लोग सवार होकर निकल लिए। एक वाहन में पुरुष तो दूसरे में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा थी। लौटते समय बुधवार को तड़के राजस्थान के दौसा जिले में थाना सेंथल के बापी गांव के पास कंटेनर की चपेट में आने से एक पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

 

12 of 15
शवों को लेकर जाती पुलिस व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसा इतना भीषण था कि चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो मंजर देखकर कांप उठे। गाड़ी के अंदर कुछ लोग चोट लगने से कराह रहे थे तो कुछ के शरीर लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। 

 

13 of 15
घटना के बाद पहुंचे अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय दौसा पहुंचाया। जानकारी होते ही जिले के आला अधिकारी व पुलिसबल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। सात बच्चों और चार महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। 

 

14 of 15
अस्पताल में जानकारी करते अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में पहुंचे प्रशासन और पुलिस के अधिकारी
दौसा में हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारी असरौली गांव में पहुंच गए। यहां डीएम प्रेमरंजन सिंह और एसएसपी श्याम नारायण सिंह के साथ ही पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था। हादसे में गांव के एक ही परिवार के तीन और चार अन्य लोगों की मौत से मातम पसरा हुआ है। 

 
विज्ञापन

15 of 15
घटना के बाद पहुंचे अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतकों में गांव असरौली निवासी संजीव कुमार उर्फ संजू की पत्नी प्रियंका (25) और बेटी पूर्वी (3), जयप्रकाश की पत्नी शीला (28) और बेटा लक्ष्य (6) साथ ही मनोज की पत्नी सीमा (25) और बेटा बासू (3) व भतीजी वैष्णवी (7) शामिल हैं। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव गढ़ौली निवासी रबी की पत्नी सोनम (27) व पुत्री मिष्टी (1) और गांव खेड़ा गणेशपुर जिला फिरोजाबाद निवासी श्यामसुंदर की पुत्री महक (7) और देवराज की बेटी सलोनी (9) भी काल कवलित हो गए। प्रशासन की एक टीम दौसा के लिए भेजी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें